भारत में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ Amazon Fire TV Stick 4K Max लॉन्च, 6499 रुपये है कीमत
Fire TV Stick 3rd जनरेशन को लॉन्च करने के एक साल से भी कम समय के अंदर Amazon ने भारत में अपना बेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick 4K Max लॉन्च किया है।कंपनी का दावा है कि यह Fire TV Stick 4K की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है|

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Fire TV Stick 3rd जनरेशन को लॉन्च करने के एक साल से भी कम समय के अंदर, Amazon ने भारत में अपना "बेस्ट" स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick 4K Max लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह Fire TV Stick 4K की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है और इसमें एक नया क्वाड-कोर 1.8GHz प्रोसेसर और 2GB रैम है, प्रोसेसर में वृद्धि तेजी से ऐप्स को लोड करती है और फास्ट नेविगेशन ऑफर करती है। Amazon का यह भी कहना है कि Fire TV Stick 4K Max वाई-फाई 6 सपोर्ट देने वाला कंपनी का पहला मीडिया प्लेयर है।
Amazon Fire TV Stick 4K Max की कीमत और उपलब्धता
Amazon Fire TV Stick 4K Max आज से चुनिंदा मॉल में Amazon.in और Amazon kiosks पर 6499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी शिपिंग 7 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी। यह Fire TV Cube के बाद Amazon द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा सबसे महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। जिसे भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Amazon Fire TV Stick 4K Max के स्पेसिफिकेशन
Amazon Fire TV Stick 4K Max में अपने पूर्ववर्तियों के समान डिज़ाइन है। फायर टीवी स्टिक 4के मैक्स घर पर थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए 4k UHD, HDR,और HDR10+ स्ट्रीमिंग के साथ-साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। Amazon ने फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स के साथ D-pad के साथ एक रिमोट भी बंडल किया है। Alexa voice रिमोट का इस्तेमाल प्लेबैक को देखने, कंट्रोल करने, अपने स्मार्ट होम को मैनेज करने के लिए किया जा सकता है। चार प्रीसेट बटन आपको जल्दी से आपके ऐप्स पर ले जाते हैं। आप किसी अन्य रिमोट की जरूरत के बिना भी अपने कम्पेटिबल TV और साउंडबार को कंट्रोल कर सकते हैं।
नई Fire TV स्टिक के बारे में बताते हुए, Amazon Devices India के प्रमुख पराग गुप्ता ने कहा, “वीडियो स्ट्रीमिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें कई डायरेक्ट टू स्ट्रीमिंग रिलीज़ और ग्राहक घर पर मनोरंजन का चयन कर रहे हैं। भारत में Fire TV के लाखों एक्टिव यूजर्स हैं, जो हर दिन घंटों कंटेंट का आनंद लेते हैं। फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स के साथ, हमने सबसे ज्यादा बिकने वाला स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर लिया है और इसे तेज अनुभव और लेटेस्ट कनेक्टिविटी के साथ और भी बेहतर बना दिया है जो आपके घर के Wi-Fi स्पीड को कम किए बिना सीमलेस स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। ”

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।