यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस कंपनी का स्मार्टफोन लेना हो सकता है खतरनाक, फोन में पहले से मौजूद है वायरस
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कंपनी के कुछ स्मार्टफोन में पहले से ही वायरस मौजूद हैं। इसमें वायरस प्री-इंस्टॉल्ड ही आए हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ऑनलाइन डाटा लीक होने की खबरें पिछले काफी समय से आ रही हैं। इनमें स्मार्टफोन्स काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्मार्टफोन्स से डाटा लीक होने से यूजर्स काफी परेशान हैं। किसी भी यूजर की पहली प्राथमिकता उसका फोन या ऑनलाइन सेव निजी जानकारी होती है। अगर यह लीक हो जाए तो यूजर की निजता को खतरा पहुंच सकता है। अब एक और खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि एक ऐसा स्मार्टफोन है जिससे यूजर्स की जानकारी को खतरा है। यानी उस स्मार्टफोन में पहले से ही वायरस मौजूद है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Alcatel के कुछ स्मार्टफोन में पहले से ही वायरस मौजूद हैं। इसमें वायरस प्री-इंस्टॉल्ड ही आए हैं।
पढ़ें रिपोर्ट:
एक अंग्रेजी वेबसाइट ZDNet की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Alcatel के स्मार्टफोन्स में Weather Forecast - World Weather Accurate Radar नाम की ऐप प्री-इंस्टॉल्ड है। यह ऐप मालवेयर है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक सिक्योरिटी एजेंसी की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक Alcatel के Pixi 4 और Alcatel A3 Max जैसे सीरीज के स्मार्टफओन्स में यह आप मौजूद है। इस ऐप को TCL ने बनाया है।
Upstream की Secure-D की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ऐप के जरिए स्मार्टफोन से यूजर की लोकेशन, IMEI नंबर और ई-मेल आईडी जैसी जानकारियां लीक होती हैं। यह जानकारी TCL तक पहुंचाई जाती है। आपको बता दें कि इस ऐप से सबसे ज्यादा ब्राजील, कुवैत और अफ्रीकी देश काफी प्रभावित है। हालांकि, इस ऐप को अब गूगल प्ले-स्टोर से हटा लिया गया है।