विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart Nokia Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 17501 रुपये तक का भारी डिस्काउंट

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:56 PM (IST)

Flipkart पर Nokia Days Sale का आयोजन किया गया है। इस दौरान Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है

Flipkart Nokia Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 17501 रुपये तक का भारी डिस्काउंट
Flipkart Nokia Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 17501 रुपये तक का भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Huawei के बाद अब फिनलैंड की कंपनी Nokia ने सेल का आयोजन किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Nokia Days Sale का आयोजन किया गया है। इस दौरान Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Nokia Days Sale 13 जनवरी तक चलेगी। Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus की कीमत को 3200 रुपये तक कम किया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर समेत बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्मार्टफोन्स को EMI के तहत भी खरीदा जा सकेगा। सेल में स्मार्टफोन्स पर 17,501 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Nokia Days Sale:

Nokia 5.1 Plus:

इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,199 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 3,200 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। अगर ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर इस फोन को खरीदते हैं तो उन्हें 9,450 रुपये तक का ऑफ दिया जाएगा। एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर यूजर्स को 5 फीसद का ऑफर दिया जाएगा। साथ ही एयरटेल यूजर्स को 1800 रुपये का कैशबैक समेत 240 जीबी तक डाटा भी दिया जाएगा। Flipkart पर 99 रुपये में 5,000 रुपये तक का बायबैक विकल्प भी दिया जा रहा है।

फीचर्स: Nokia 5.1 Plus का आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। इसमें 5.8 इंच एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1570 X 720 है। इस फोन में यूजर्स को गेमिंग और व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका सरफेस एरिया 90 फीसद है। इसमें 4 बड़े कोर्स और 4 छोटे कोर्स के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉइड वन पर आधारित है। इस फोन को 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज गई है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।

Nokia 6.1 Plus:

इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,600 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 2,601 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे भी नो कॉस्ट ईएमआई के तहत खरीदा जा सकेगा। साथ ही 14,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। Flipkart पर 99 रुपये में 7,500 रुपये तक का बायबैक विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी ऑफर्स एक जैसे हैं। कुल मिलाकर फोन पर 14,900+2,601 यानी 17,501 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फीचर्स: Nokia 6.1 Plus को एल्यूमिनियम बॉडी से बनाया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। Nokia 6.1 Plus 5.8 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2280 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। यह पहले के मुकाबले 40 फीसद ज्यादा तेज है। वहीं, यह पावर खपत के मामले में भी बेहतर है। म्यूजिक सुनते समय यह 50 फीसद पावर इफेक्टिव है। वहीं, मूवी देखते समय 20 फीसद इफेक्टिव है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। फोन एंड्रॉइड वन आधारित हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।