कौन हैं Alan Rickman, Google डूडल के जरिए मना रहा इनका 76वां जन्मदिन
Google Doodle 30 April 2023 Alan Rickman एक इंग्लिश और डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं। कई सफल इंग्लिश फिल्मों में उन्हें उनके महत्वपूर्ण किरदार के लिए जाना जाता है। एक्टर साल 2016 में दुनिया से अलविदा कह गए थे। (फोटो- गूगल)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल के सर्च इंजन का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। गूगल का सर्च इंजन यूजर के लिए सुई से लेकर हाथी तक की चीज से जुड़ी जानकारी के लिए काम आता है। ऐसे में अपने यूजर्स को लुभाने के लिए गूगल किसी ना किसी खास शख्स या मौके से जुड़े दिन को डूडल के जरिए सेलीब्रेट करता है।
30 अप्रैल का दिन किस खास शख्स के नाम
आज इस महीने के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल को भी गूगल डूडल के जरिए एक खास शख्स को दिखा रहा है। आइए जानते हैं, गूगल डूडल के जरिए किस का जन्मदिन मना रहा है-
दरअसल गूगल के सर्च इंजन के साथ नजर आ रहे शख्स Alan Rickman हैं। गूगल Alan Rickman का 76वां जन्मदिन मना रहा है।
गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो इनकी पहचान एक जाने-माने इंग्लिश एक्टर और डायरेक्टर के रूप में होती है। Alan Rickman कई बेहतरीन फिल्मों जैसे Harry Potter and the Philosopher's Stone, Robin Hood: Prince of Thieves, Sense and Sensibility में महत्वपूर्ण किरदार रहे थे।
एक्टर की पहचान Potterheads के Professor Snape के रूप में की जाती है। इतना ही नहीं, एक्टर ने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभा कर करोड़ों फैन्स के दिल पर राज किया था। 'Les Liaisons Dangereuses' प्ले में एक्टर की भूमिका उनके करियर की शुरुआती दौर की एक बड़ी सफलता रही थी।
स्वभाव से परोपकारी और दयालु थे एक्टर
Die Hard , Reservoir Dogs and Pulp फिक्शन में एक्टर के खास किरदार को आज भी याद किया जाता है। एक्टर के किरदार को एंटी-हिरो यानी विलेन के रूप में खूब पसंद किया जाता था। हालांकि, जीवन के आगामी पड़ाव में उन्होंने कई दूसरे किरदारों को भी निभाने की कोशिश की। एक्टर को ऑफ स्क्रीन भी परोपकारी,दयालु और संवेदनशील प्रकृति का माना जाता था।
जन्म और मृत्यु
21 फरवरी 1946 को जन्मे Alan Rickman एक पेंटर थे, उनका रुझान समय के साथ अलग-अलग आर्ट फॉर्म की ओर बढ़ने लगा था। उन्हें अपने शिक्षकों और परिवार का भी सपोर्ट मिला। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी दिलचस्पी दिखाई और लंदन के Latymer Upper School से अपने काम को करते रहने के लिए स्कॉलरशिप भी ली। एक्टर ने कई फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 14 जनवरी 2016 को दुनिया से अलविदा कह गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।