विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel के इस प्लान में 22 से ज्यादा फ्री OTT, जियो से सिर्फ 10 रुपये महंगा

Published: Thu, 05 Jun 2025 06:00 PM (IST)

एयरटेल ने 409 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस ...और पढ़ें

Airtel के इस प्लान में 22 से ज्यादा फ्री OTT
Airtel के इस प्लान में 22 से ज्यादा फ्री OTT

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी जियो की तरह समय-समय पर नए-नए रिचार्ज प्लान्स पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान्स पेश किए जिसमें आपको फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसमें एक प्लान तो ऐसा है जो जियो से सिर्फ 10 रुपये महंगा है लेकिन 22 से ज्यादा फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इतना ही नहीं एयरटेल का ये जबरदस्त प्लान न सिर्फ OTT का मजा दे रहा है बल्कि इसमें आपको डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G और काफी कुछ मिल रहा है। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Airtel का 409 रुपये वाला प्लान

दरअसल एयरटेल का ये जबरदस्त प्लान 409 रुपये का है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी देखने को मिल रही है। साथ ही इस शानदार प्लान में कंपनी यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा भी दे रही है। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 5G नेटवर्क आते हैं तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है। यानी आप जितना चाहें उतना डेटा 5G पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा, इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को सबसे खास इसका फ्री OTT सब्सक्रिप्शन बना रहा है जिसमें कंपनी एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का फ्री एक्सेस दे रही है। जहां से आप 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस ले सकते हैं।

जियो भी दे रहा कमाल का प्लान

दूसरी तरफ जियो भी एक कमाल का OTT सब्सक्रिप्शन वाला प्लान ऑफर कर रहा है जिसकी कीमत 399 रुपये है। इस प्लान में आपको कुल 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। एयरटेल की तरह यह प्लान भी डेली 2.5GB डेटा दे रहा है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ रोज 100SMS करने की सुविधा भी मिलेगी।

जियो अपने यूजर्स को प्लान के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का एक्सेस भी दे रहा है। इसके अलावा, इस प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल/टीवी का ऐक्सेस भी मिल रहा है। अगर इन दोनों प्लान्स को कंपेयर करें तो एंटरटेनमेंट ज्यादा पसंद करने वालों के लिए एयरटेल का प्लान बेस्ट है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 601 रुपये में पूरे साल अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, Jio का ये शानदार ऑफर मिस न करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।