विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल ने अपने 5 प्लान किए अपडेट, मिल रहा 126 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 19 Sep 2018 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:46 PM (IST)

एयरटेल FRC प्रीपेड प्लान 178 रुपये से शुरू होकर 559 रुपये तक के हैं। आपको बता दें कि ये सभी प्लान्स केवल एयरटेल सिम पर पहले रिचार्ज पर ही वैध हैं

एयरटेल ने अपने 5 प्लान किए अपडेट, मिल रहा 126 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग
एयरटेल ने अपने 5 प्लान किए अपडेट, मिल रहा 126 जीबी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने FRC यानी फर्स्ट रिचार्ज प्लान्स को अपडेट किया है। इसके तहत एयरटेल यूजर्स को 126 जीबी अधिकतम डाटा दिया जाएगा। एयरटेल FRC प्रीपेड प्लान 178 रुपये से शुरू होकर 559 रुपये तक के हैं। आपको बता दें कि ये सभी प्लान्स केवल एयरटेल सिम पर पहले रिचार्ज पर ही वैध हैं। यानी अगर यूजर एयरटेल की नई सिम लेते हैं या फिर नंबर दूसरे ऑपरेटर से एयरटेल में पोर्ट कराते हैं तो वो इन FRC रिचार्ज का लाभ उठा सकते हैं।

Airtel FRC 178 रुपये की डिटेल:

इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 3G/4G डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।

Airtel FRC 229 रुपये की डिटेल:

इस प्लान के तहत यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग समेत रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। यही प्लान मौजूदा यूजर्स को 199 रुपये में दिया जा रहा है।

Airtel FRC 344 रुपये की डिटेल:

इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग समेत रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Airtel FRC 495 और 559 रुपये की डिटेल:

495 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं, 559 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिनों के लिए 1.4 जीबी डाटा (पूरी वैधता के दौरान 128 जीबी डाटा) प्रतिदिन दिया जाएगा। इसी प्लान में सबसे ज्यादा डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा बाकि के बेनिफिट्स दूसरे प्लान्स जैसे ही हैं।

अगर वोडाफोन की बात करें तो कंपनी अपने यूजर्स को 146, 177, 229, 445, 496, 556, 566 और 346 रुपये के FRC प्लान उपलब्ध करा रही है।

  • 146 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वोडाफोन टू वोडाफोन कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही 2 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
  • 346 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग समेत रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
  • 496 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग समेत रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2018: भारत-पाकिस्तान का मैच अपने स्मार्टफोन पर इस तरह फ्री में देखें LIVE

सरकार 50 लाख लोगों को जियो कनेक्शन के साथ दे रही फ्री स्मार्टफोन, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

वोडाफोन और एयरटेल को पछाड़ जियो बनी नंबर वन, जोड़े 1.17 करोड़ यूजर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।