विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel के इस नए प्लान में मिलेगा 105GB डाटा और 75 दिनों की वैलिडिटी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 01:30 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 14 Dec 2018 08:36 AM (GMT+05:30)

भारती एयरटेल ने पिछले कुछ दिनों में Vodafone Idea और रिलायंस Jio से मिल रही चुनौती के लिए आक्रामक रूख अपनाया है

Airtel के इस नए प्लान में मिलेगा 105GB डाटा और 75 दिनों की वैलिडिटी
Airtel के इस नए प्लान में मिलेगा 105GB डाटा और 75 दिनों की वैलिडिटी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी (ग्राहकों की संख्या के आधार पर) भारती Airtel ने रिलायंस Jio को चुनौती देने के लिए एक और प्लान उतारा है। भारती एयरटेल ने पिछले कुछ दिनों में Vodafone Idea और रिलायंस Jio से मिल रही चुनौती के लिए आक्रामक रूख अपनाया है। कंपनी इन दिनों मिनिमम बजट से लेकर मैक्सिमम बेनिफिट्स वाले प्लान्स उतारे हैं। कंपनी ने इसी क्रम में एक और मैक्सिमम बेनिफिट्स वाला प्लान लॉन्च किया है। भारती एयरटेल का यह प्लान देश के सभी 22 सर्किल्स के लिए लागू किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 75 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel 419 रुपये वाला प्लान

भारती Airtel के इस प्लान की कीमत 419 रुपये है। इस प्लान के रिचार्ज कराने पर यूजर्स को डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की है तो इस तरह से यूजर्स को कुल मिलाकर 105GB डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही, नेशनल रोमिंग के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। हालांकि, Airtel का एक और प्लान 399 रुपये में उपलब्ध है जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है। Airtel के इस नए प्लान में यूजर्स को ज्यादा डाटा का लाभ मिलता है।

Jio का 398 रुपये वाला प्लान

रिलायंस Jio के इस प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इस तरह से कुल मिलाकर यूजर्स को 140GB डाटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। Airtel ने हाल ही में 289 रुपये का एक और प्लान लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को 48 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel 289 रुपये वाला प्लान

भारती Airtel के इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। इस प्लान में रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 48 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। यह वॉयस कॉलिंग नेशनल रोमिंग में भी बिलकुल फ्री है। इसके अलावा आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। Airtel के इस प्लान में कॉलिंग के लिए कोई डेली लिमिट सेट नहीं की गई है। इस प्लान में डाटा के लिए भी कोई डेली लिमिट सेट नहीं है। इस प्लान में आपको कुल 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इसका इस्तेमाल आप पूरी वैलिडिटी के लिए कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Play 24 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Airtel का नया प्लान लॉन्च, 48 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डाटा और कॉलिंग

Instagram में जोड़ा गया WhatsApp वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।