विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने पेश किए 5 नए प्रीपेड प्लान्स, 90 दिनों तक मिलेंगे 2GB डाटा समेत अन्य बेनिफिट्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 06 Nov 2018 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 02:00 PM (IST)

इनकी कीमत 178 रुपये से लेकर 559 रुपये तक है। वहीं, इनकी वैधता 28 दिन से लेकर 90 दिन तक की है

Airtel ने पेश किए 5 नए प्रीपेड प्लान्स, 90 दिनों तक मिलेंगे 2GB डाटा समेत अन्य बेनिफिट्स
Airtel ने पेश किए 5 नए प्रीपेड प्लान्स, 90 दिनों तक मिलेंगे 2GB डाटा समेत अन्य बेनिफिट्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती एयरटेल ने पांच नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। यह फर्स्ट रिचार्ज कूपन्स यानी FRC हैं। इनकी कीमत 178 रुपये से लेकर 559 रुपये तक है। वहीं, इनकी वैधता 28 दिन से लेकर 90 दिन तक की है। इन प्लान्स में 2 जीबी तक प्रति दिन डाटा दिया जा रहा है। एयरटेल ने ये प्लान्स नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए पेश किए हैं। यूजर्स इन प्लान्स को एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट या My Airtel App के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

एयरटेल 178 रुपये प्लान:

इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही अनलिमिटेड रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही 100 फ्री नेशनल और लोकल एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, 1 जीबी 3G/4G डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा।

एयरटेल 229 रुपये प्लान:

इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की होगी। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही अनलिमिटेड रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही 1.4 जीबी 3G/4G डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं, 100 फ्री नेशनल और लोकल एसएमएस दिए जाएंगे।

एयरटेल 344 रुपये प्लान:

इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा अनलिमिटेड रोमिंग कॉल्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।। साथ ही 2 जीबी 3G/4G डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। वहीं, 100 फ्री नेशनल और लोकल एसएमएस दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की होगी।

एयरटेल 559 और 495 रुपये प्लान:

इन दोनों प्लान के बेनिफिट्स समान हैं। लेकिन इनकी वैधता अलग-अलग है। जहां 559 रुपये के प्लान की वैधता 90 दिनों की है। वहीं, 495 रुपये के प्लान की वैधता 84 दिन की है। इनमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही अनलिमिटेड रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही 100 फ्री नेशनल और लोकल एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, 1.4 जीबी 3G/4G डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज

दिवाली 2018: फ्रिज खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।