विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल ने जियो की टक्कर में पेश किए 3 नए रोमिंग प्लान्स, कीमत 196 रुपये से शुरू

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 22 Aug 2018 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 10:56 AM (IST)

भारती एयरटेल ने Foreign Pass के तहत तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसकी शुरुआत 196 रुपये से होती है

एयरटेल ने जियो की टक्कर में पेश किए 3 नए रोमिंग प्लान्स, कीमत 196 रुपये से शुरू
एयरटेल ने जियो की टक्कर में पेश किए 3 नए रोमिंग प्लान्स, कीमत 196 रुपये से शुरू

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक लॉन्च किए हैं। यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं। इस प्लान का नाम Foreign Pass है। इसकी शुरुआत 196 रुपये से होती है। साथ ही कंपनी के ये नए प्लान्स 20 देशों के लिए वैध हैं। इससे पहले रिलायंस जियो ने भी इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किए थे।

Airtel Foreign Pass:

इसके तहत प्रीपेड यूजर्स को 196 रुपये के प्लान में 20 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए दिए जाएंगे। वहीं, 296 रुपये में 40 मिनट वॉयस कॉलिंग के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा 446 रुपये के प्लान में 75 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। इनकी वैधता की बात की जाए तो 196 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन की है। वहीं, 296 रुपये वाला प्लान 30 दिन और 446 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैधता के साथ आता है। आपको बता दें कि एयरटेल के इन प्लान्स में डाटा और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है।

इन देशों के लिए वैध हैं ये प्लान्स:

एयरेटल के इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग प्लान यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएसए, कतर, कुवैत, मलयेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, श्रीलंका, बहरीन, चीन, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग-कॉन्ग, फ्रांस, नीदरलैंड्स और थाइलैंड जैसे 20 देशों के लिए वैध हैं। एयरेटल प्रीपेड यूजर्स विदेश यात्रा के दौरान My Airtel App या फिर एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन प्लान्स को रिचार्ज कर सकते हैं।

जानें रिलायंस जियो के प्लान्स के बारे में:

रिलायंस जियो ने 199 रुपये के मासिक शुल्क पर पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में कंपनी 50 पैसे प्रति मिनट के शुरूआती शुल्क पर यूएस और कनाडा कालिंग की ISD सेवा दे रही है। इस प्लान के तहत 2 रुपये प्रति मिनट पर आउटगोइंग कॉल्स की जा सकती है। जियो का Zero Touch पोस्टपेड प्लान, 199 रुपये प्रति महीना के शुल्क पर अनलिमिटेड बेनिफिट्स देता है। इसमें इंटरनेशनल कालिंग 50 पैसे प्रति मिनट से शुरू होती है और वॉयस, डाटा और एसएमएस के लिए रोमिंग 2 रुपये है।

199 रुपये का प्लान चुनने वाले उपभोक्ताओं को किसी तरह का सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं देना है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कालिंग, एसएमएस और 25 जीबी डाटा 4जी स्पीड पर मिलता है। यूएस और कनाडा के लिए जियो 50 पैसे प्रति मिनट पर कॉल्स ऑफर कर रहा है। 2 रुपये प्रति मिनट पर चीन, फ्रांस, इटली, यूके, सिंगापुर, बांग्लादेश में कालिंग की जा सकती। मिडल ईस्ट देशों में 4 से 6 रुपये का शुल्क लगता है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Poco F1 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर से लेकर ऑफर्स तक हर बात

एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा दोगुना डाटा का लाभ, वोडाफोन, जियो को मिली चुनौती

Nokia 6.1 Plus रिव्यू: 2018 का परफेक्ट एंड्रॉइड वन फोन क्या दे पाएगा Mi A2 को टक्कर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।