विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा दोगुना डाटा का लाभ, वोडाफोन, जियो को मिली चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 22 Aug 2018 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 07:05 AM (IST)

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स को दोगुना डाटा का लाभ देने का फैसला किया है

एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा दोगुना डाटा का लाभ, वोडाफोन, जियो को मिली चुनौती
एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा दोगुना डाटा का लाभ, वोडाफोन, जियो को मिली चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को पोस्टपेड प्लान में अतिरिक्त 20GB डाटा देने का ऐलान किया है। एयरटेल के 399 रुपये वाले इंफिनिटी प्लान में यूजर्स को अब ज्यादा बेनिफिट्स का लाभ मिलेगा। एयरटेल ने ज्यादा डाटा ऑफर करके अपने मुख्य प्रतिद्वंदी वोडाफोन और रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती दी है। आइए, जानते हैं एयरटेल के 399 रुपये वाले इंफिनिटी प्लान के बारे में..

एयरटेल 399 रुपये वाला इंफिनिटी प्लान

एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में इनकंमिंग और आउटगोइंग के साथ) के अलावा प्रतिदिन 100 नेशनल या लोकल एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 20GB 2G/3G/4G इंटरनेट डाटा का लाभ डाटा रोलओवर सुविधा के साथ मिलता है। डाटा रोलओवर का मतलब यह है कि अगर आप 1 महीने के लिए मिलने वाला 20GB डाटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो आपको यही डाटा अगले महीने के डाटा में जुड़ जाएगा। एयरटेल ने इस प्लान में यूजर्स को अब 20GB अतिरिक्त डाटा का लाभ देने की घोषणा की है। इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स को 40GB डाटा का लाभ मिलेगा। यूजर्स इस अतिरिक्त 20GB डाटा का लाभ एक साल के लिए मिलेगा। अगर, आप एयरटेल यूजर्स हैं तो आपको माय एयरटेल ऐप में इस प्लान के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

वोडाफोन 399 रुपये वाला प्लान

वहीं, वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में इनकंमिंग और आउटगोइंग के साथ) के अलावा प्रतिदिन 100 नेशनल या लोकल एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 40GB 2G/3G/4G इंटरनेट डाटा का लाभ डाटा रोलओवर सुविधा के साथ मिलता है। वोडाफोन यूजर्स को 1 साल का अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी दिया जाता है।

रिलायंस जियो 199 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को 25GB 4G डाटा का लाभ मिलता है। इसके साथ ही आपको प्लान लेने के लिए 99 रुपये का प्राइम मेंबरशिप 1 साल के लिए लेना होगा। साथ ही रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को डाटा रोलओवर की सुविधा नहीं मिलती है। रिलायंस जियो के यूजर्स को भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में इनकंमिंग और आउटगोइंग के साथ) के अलावा प्रतिदिन 100 नेशनल या लोकल एसएमएस की सुविधा मिलती है। 

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Note 9 इन 10 मामलों में iPhone X से है बेहतर, पढ़ें कम्पेरिजन

Motorola  ने iPhone X की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें फीचर्स

Oppo F9 Pro को इन 3 लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में मिलेगी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।