विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel और Vodafone ने रिवाइज किया 169 रु का प्लान, जानें क्या Jio के 149 रु से है बेहतर

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 11 Mar 2019 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:09 AM (IST)

जानें Airtel और Vodafone का 169 रु का प्लान Jio के 149 रुपये के प्लान से कैसे है अलग

Airtel और Vodafone ने रिवाइज किया 169 रु का प्लान, जानें क्या Jio के 149 रु से है बेहतर
Airtel और Vodafone ने रिवाइज किया 169 रु का प्लान, जानें क्या Jio के 149 रु से है बेहतर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अपने मौजूदा यूजर्स को बनाए रखने और नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए टेलिकॉम कंपनियां Airtel और Vodafone ने 169 रुपये का प्लान रिवाइज किया था। दोनों कंपनियों का यह प्लान Jio के 149 रुपये के प्लान की टक्कर में पेश किया गया है। Airtel और Vodafone 169 रुपये के प्लान में यूजर्स को जहां पहले 1 जीबी डाटा 28 दिन के लिए दिया जाता था, वहीं, अब 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। जानें क्या इन दोनों कंपनियों के प्लान Jio के 149 रुपये के प्लान से कैसे है अलग।

Airtel और Vodafone का 169 रुपये का प्लान हुआ रिवाइज:

Airtel के रिवाइज हुए 169 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा 100 लोकल और एसटीडी एसएमएस प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान भारत के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। वहीं, Vodafone के रिवाइज हुए 169 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। दोनों प्लान्स में यूजर्स को पूरी वैधता के दौरान 28 जीबी डाटा दिया जाएगा।

Jio के 149 रुपये के प्लान से होगी टक्कर:

इस प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा 100 लोकल और एसटीडी एसएमएस प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, यूजर्स को JioTV, JioSaavn, JioMoney और JioCinema का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरी वैधता के दौरान 42 जीबी डाटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Redmi 7 18 मार्च को हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स की जानकारियां आई सामने

BSNL भी Jio की तरह दे रहा है कैशबैक ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ

Dish TV के बाद Airtel ने भी लॉन्च किया बेस पैक, फ्री में देख सकेंगे कई चैनल्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।