विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ACT Fibernet यूजर्स को 30 अप्रैल तक मिलेगा 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2020 06:27 AM (GMT+05:30)

ACT FIbernet ने पिछले महीने कोरोवायरस की वजह से वर्क फ्रॉम होम करने वाले यूजर्स के लिए फ्री अपग्रेड ऑफर का ऐलान किया था जिसे अब 30 अप्रैल तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

ACT Fibernet यूजर्स को 30 अप्रैल तक मिलेगा 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा
ACT Fibernet यूजर्स को 30 अप्रैल तक मिलेगा 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ACT Fibernet ने अपने यूजर्स को पिछले महीने 300Mbps तक की स्पीड के लिए फ्री अपग्रेड ऑफर दिया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी चार्ज के 300Mbps तक की स्पीड 31 मार्च तक मिलती है। कंपनी ने अब इस ऑफर की वैलिडिटी 31 अप्रैल तक एक्सटेंड कर दी है। इसकी वजह से यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 300Mbps की स्पीड से इंटरनेट सर्विस का लाभ मिलता रहेगा। कंपनी अपने यूजर्स को अनलमिटेड इंटरनेट सर्विस ऑफर करती है। ऐसे में यूजर्स 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा का लाभ लेते रहेंगे।

ACT Fibernet ने पिछले महीने भारत में Coronavirus की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे लाखों यूजर्स के लिए ये ऑफर पेश किया था, ताकि यूजर्स को घर से काम करते हुए इंटरनेट स्पीड की समस्या न आए। यूजर्स को 100Mbps की स्पीड की जगह 300Mbps की स्पीड से डाटा का लाभ बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मिल रहा है। इस समय भारत में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग घरों में बैठकर ही काम कर रहे हैं। ACT Fibernet के इस ऑफर से यूजर्स को अब 30 अप्रैल तक अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती रहेगी।

अन्य ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर जैसे कि Reliance Jio Fiber ने भी अपने यूजर्स के लिए पिछले दिनों डबल डाटा बेनिफिट्स का ऑफर पिछले दिनों पेश किया था। इस ऑफर के तहत हर Jio Fiber यूजर्स को डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। Jio Fiber के प्लान 849 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से डाटा का लाभ मिलता है।

BSNL और MTNL ने भी अपने यूजर्स के लिए वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया है। जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 5GB डाटा का लाभ 10Mbps की स्पीड से मिलता है। ACT Fibernet यूजर्स इस ऑपर का लाभ मोबाइल ऐप के जरिए ले सकते हैं। मोबाइल ऐप के होम पेज पर यूजर्स को प्लान अपग्रेड करने का विकल्प मिलता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल ऐप में लॉग-इन करना होगा। जिसके बाद आप अपने ब्रॉडबैंड प्लान को अपग्रेड करा सकते हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।