यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus का असर, यह कंपनी फ्री दे रही 300Mbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड डाटा
ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स की इंटरनेट स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा दिया है। साथ ही यूजर्स को बिना FUP के अनलिमिटेड डाटा भी उपलब्ध कराया जाएगा। फोटो साभार ACT twitter

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus (COVID-19) का खतरा चौतरफा फैल रहा है। इस वायरस के चलते कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले का समर्थन करते हुए ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ACT Fibernet ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स की इंटरनेट स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा दिया है। साथ ही यूजर्स को बिना FUP के अनलिमिटेड डाटा भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह बेनिफिट यूजर्स को 31 मार्च तक मिलेगा। इस बेनिफिट का लाभ यूजर्स कंपनी की ACT Fibernet App के जरिए उठा सकत हैं।
कंपनी ने किया ट्वीट: ACT कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि वर्तमान परिदृश्य को देखने हुए घर पर अपनी एफिशियंसी बढ़ाने के लिए हम यूजर्स के लिए स्पीड को 300Mbps तक बढ़ा रहे हैं। मार्च 2020 तक यह बेनिफिट मिलेगा जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यहां देखें ट्वीट:
Feel the work from home advantage! To enhance your work efficiency at home due to the present scenario, we are upgrading your speeds to 300 Mbps* and providing you unlimited FUP for March 2020 at NO EXTRA COST. To avail the offer, log on ACT Fibernet App https://t.co/Gwz4nwtNjX" rel="nofollow pic.twitter.com/Mx3hZ73qKJ
— ACT Fibernet (@ACTFibernet) March 7, 2020
इस तरह उठाएं बेनिफिट का लाभ: ACT Fibernet यूजर्स को इस बेनिफिट का लाभ उठाने के लिए अपने स्मार्टफोन में ACT Fibernet ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद ऐप में लॉगइन करें। ऐप का होमपेज ओपन होने के बाद आपको यह ऑफर चुनना होगा। यहां से आप अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्पीड 300Mbps तक अपग्रेड कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा FUP का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए यूजर्स को किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि जो यूजर्स एंट्री-लेवल प्लान इस्तेमाल करते हैं उन्हें 300Mbps की जगह 100Mbps की स्पीड दी जाएगी। कंपनी ने यह कदम उन यूजर्स की मदद के लिए उठाया है जिन्हें उनके ऑफिस से वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में Coronavirus से प्रभावित मामलों की संख्या 90,000 के पार जा चुकी है। लोगों को जागरुक करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों Jio, Airel और BSNL ने एक जागरुरता रिंगटोन भी शुरू की है। यहां पढ़ें पूरी खबर