विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Jio Fiber यूजर्स को अब हर प्लान में मिलेगा डबल डाटा बेनिफिट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 29 Mar 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 05:14 PM (IST)

Reliance Jio ने वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स देने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने Jio Fiber ब्रॉडबैंड के हर प्लान के साथ ये ऑफर देने का ऐलान किया है।

Reliance Jio Fiber यूजर्स को अब हर प्लान में मिलेगा डबल डाटा बेनिफिट
Reliance Jio Fiber यूजर्स को अब हर प्लान में मिलेगा डबल डाटा बेनिफिट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की घोषणा की है। Reliance Jio ने इससे पहले अपने सभी प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए चुनिंदा प्लान्स के साथ डबल डाटा बेनिफिट्स देने की घोषणा की थी। Reliance Jio Fiber के यूजर्स को हर प्लान के साथ ये ऑफर दिया जा रहा है। Reliance Jio ने अपने ट्वीट में लिखा है, आपको कनेक्टेड रखने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए, इसलिए हम आपको डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। इस समय कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन है और सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। जिसे देखते हुए कंपनी ने ये ऐलान किया है।

Jio Fiber को पिछले साल 5 सितंबर को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसे देश के 1,100 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया था। Jio Fiber के प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये प्रति महीने की दर से उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड ऑफर की जा रही है। यूजर्स को हर Jio Fiber के प्लान मंथली और लॉन्ग टर्म्स दोनों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है।

Jio Fiber के बेसिक मंथली प्रीपेड प्लान Bronze प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड से 200GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इनेग्युरल ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 50GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को अब 400GB हाई स्पीड डाटा ऑफर किया जाएगा। वहीं, 8,499 रुपये वाले Titanium प्लान में यूजर्स को 1 Gbps की स्पीड से 10,000GB डाटा ऑफर किया जाता है। नए ऑफर के तहत यूजर्स को अब 20,000GB डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह कंपनी के क्वाटर्ली, सेमी एनुअल और एनुअल प्लान में भी यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।