विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

300 रु से कम कीमत में उपलब्ध एयरटेल, जियो और वोडाफोन के प्रीपेड प्लान हैं Value for Money

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 08:40 PM (IST)

प्राइस वॉर के तहत कंपनियों के 300 रुपये से कम के प्लान्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस पोस्ट में हमने ऐसे ही कुछ प्लान्स की जानकारी दी है

300 रु से कम कीमत में उपलब्ध एयरटेल, जियो और वोडाफोन के प्रीपेड प्लान हैं Value for Money
300 रु से कम कीमत में उपलब्ध एयरटेल, जियो और वोडाफोन के प्रीपेड प्लान हैं Value for Money

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी टेलिकॉम कंपनियों ने मार्केट में कई ऐसे प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है। इस समय कंपनियां प्रीपेड कॉम्बो प्लान्स पर फोकस कर रही हैं। प्राइस वॉर के तहत कंपनियों के 300 रुपये से कम के प्लान्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस पोस्ट में हमने ऐसे ही कुछ प्लान्स की जानकारी दी है।

जियो 299 रुपये वाला प्लान:

रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 84 जीबी 4जी डाटा का भी लाभ मिलता है। जियो के अन्य प्लान की तरह ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अगर ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए यह प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

जियो के 198 रुपये के प्लान की डिटेल:

जियो अब 198 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 2 जीबी 4जी डाटा दे रही है। 2 जीबी सीमा पार होने के बाद यूजर्स को 64kbps की डाटा स्पीड मिलेगी। प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ प्लान में फ्री रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस रोज मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।

एयरटेल के 199 रुपये के प्लान की डिटेल:

एयरटेल के 199 रुपये के रिचार्ज पर यूजर को हर रोज 1.4 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके साथ 100 एसएमएस रोज मिलेंगे। प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ कंपनी फ्री रोमिंग की सुविधा भी यूजर्स को दे रही है। 149 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।

एयरटेल के 195 रुपये के प्लान की डिटेल्स:

इस प्लान में यूजर्स को बिना FUP अनलिमिटेड वॉयस और एसटीडी लोकल कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को 1.25 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कुल मिलाकर पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 35 जीबी डाटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को एसएमएस बेनिफिट्स नहीं दिए जा रहे हैं। इस प्लान को फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत केरल में पेश किया गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट और ऐप से रिचार्ज किया जा सकता है।

वोडाफोन के 255 रुपये के प्लान की डिटेल:

वोडाफोन यूजर्स के लिए 255 रुपये का प्लान उपलब्ध है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट) के साथ ही प्रतिदिन 2 जीबी 3जी/4जी डाटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान की डिटेल:

वोडाफोन का 199 रुपये का प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस पैक के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। इस पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB 4G/3G डाटा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पेटीएम महा कैशबैक सेल: स्मार्टफोन्स, टीवी, स्पीकर्स पर मिल रहा 25000 रुपये तक का ऑफर

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: Honor और Huawei के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

BlackBerry KEY2 LE ड्यूल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, Zenfone 5Z से होगी टक्कर 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।