Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Maps के ये 5 फीचर्स, आपके सफर को बना देंगे आसान, यहां जानें डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 06:39 PM (IST)

    आज के समय में Google Maps हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसकी मदद से रास्ते खोजना किसी लोकेशन पर पहुंचना आसान हो जाता है। आज हम Maps के कुछ ऐसे फीचर्स की बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Google Maps के ये 5 फीचर्स यूजर्स के लिए है मददगार

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पहले के जमाने में किसी जगह पर जाने के लिए आपको या तो रास्ते की जानकारी रखनी पड़ती थी या किसी से पूछना पड़ता था। शुक्र है कि हमारे पास Google Maps का ऑप्शन है, जिसकी मदद से हम कहीं भी कभी भी बिना इधर- उधर भटके पहुंच सकते हैं। आज हम Google Maps के कुछ ऐसे ही फीचर्स की बात करेंगे, जो आपके सफर को काफी आसान बना देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Maps में जोड़ सकते हैं एक से ज्यादा लोकेशन

    • गूगल अपने यूजर्स एक्सपीरियंस के हमेशा बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है। कंपनी ने अपने Maps सर्विस में स्टोपेज ऐड फीचर्स डाला है, जिसकी मदद से आप इसमें एक साथ कई लोकेशन जोड़ सकते हैं।
    • आप Google Maps में अधिकतम नौ स्टॉप जोड़ सकते हैं।

    Google Maps पर मिलती है टोल टैक्स की जानकारी

    • Google Maps में कंपनी मे हाल ही में टोल टैक्स की जानकारी देने के लिए एक नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से आपको पता चलेगा कि आपने जिस रास्ते को चुना है, उसमें आपको कितना टोल टैक्स देना होगा।
    • Maps का यह फीचर एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है।

    टोल से बचने में मददगार है Google Maps

    • कहीं जाते समय अगर आप ज्यादा टोल वाले रास्तों से बचना चाहते है तो Google Maps उसमें भी आपकी मदद कर सकता है।
    • Google Maps आपको ऐसे रास्तों की जानकारी देता है, जहां पर टोल नाके कम होते हैं।
    • जब आप Google Maps पर कोई लोकेशन सेट करते है, तो यह आपको टोल फ्री रास्ते भी दिखाता है, जिसे चुनकर आप टोल से बच सकते हैं।

    Google Maps पर मिलती हैं पेट्रोल पंप और ATM की भी जानकारी

    • अगर आप कोई लंबी दूरी तय करने वाले हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको रास्ते के बीच में पट्रोल या ईधन की जरूरत होती है।
    • Google Maps आपको एक ऐसा फीचर मिलता है, जो आपके रास्ते में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पम्प रेस्तरां, कैफे, फास्ट फूड कॉर्नरऔर ATM को दिखाता है।

    Google Maps पर है ट्रैफिक जाम की जानकारी

    • जब हम पीक ऑवर में कही निकलते हैं तो हमें ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है, जो हमारा काफी समय बर्बाद करता है।
    • Google Maps में आपको यह सुविधा भी दी गई है, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके रास्ते में कैसा ट्रैफिक जाम लगा है।
    • अगर आपको जाम की जानकारी पहले मिल जाएगी को आप अपना रास्ता बदल सकते हैं या थोड़ा इंतजार करके निकल सकते है। इससे आपका काफी समय बच जाता है।