Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्टफोन के लिए खरीद रहे हैं कवर, सिर्फ डिजाइन ही नहीं सेफ्टी और सिक्योरिटी का भी रखें ध्यान

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:03 PM (IST)

    स्मार्टफोन को पानी या धूल से सेफ रखने के लिए कवर सबसे अहम होता है। घटिया क्वालिटी का कवर इस्तेमाल करने का मतलब अपने फोन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है। इसलिए कवर खरीदते वक्त कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। ताकि फोन को सेफ रखा जा सके। डिजाइन और मैटेरियल के लिहाज से अलग-अलग तरह के कवर मिलते हैं।

    Hero Image
    खरीद रहे हैं नया स्मार्टफोन कवर तो जेहन में बिठा लें जरूरी बातें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त ग्राहकों के जेहन में बहुत सारी चीजें चल रही होती हैं। किसी का फोकस अच्छी बैटरी लाइफ पर होता है तो किसी की चाहत होती है पावरफुल प्रोसेसर की। एक बार नया फोन खरीद लेने के बाद उसकी केयर करना बहुत जरूरी है। धूल, मिट्टी या पानी से फोन को सेफ रखने के लिए कवर/केस सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसलिए नया कवर खरीदते वक्त कुछ खास चीजों का ख्याल रखना चाहिए। ताकि, आपका फोन सेफ रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    बैक केस: स्लिम कवर या केस फोन के पीछे और किनारों को सुरक्षित रखते हैं। इससे जिससे स्क्रीन पूरी तरह से सेफ रहती है। ये कवर आपको प्रिंटेड, ट्रांसपेरेंसी और सॉलिड कलर वेरिएंट में मिल जाएंगे।

    मजबूत केस: कवर खरीदते वक्त मजबूत केस भी ऑप्शन है, जो स्टाइल के साथ-साथ आपके स्मार्टफोन को खरोंच, धक्कों और गिरने से बचाते हैं। इनमें भी कुछ खास होते हैं, जैसे कुछ आईपी रेटिंग वाले कवर आते हैं।

    कवर मजबूत केस प्लास्टिक की कई परतों से बने होते हैं, जो उन्हें मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं।

    फोलियो और फ्लिप: डिजाइन के लिहाज फोलियो और फ्लिप कवर खासतौर पर शामिल किए जाते हैं। फोलियो (जिसे फ्लिप केस भी कहा जाता है) इस तरह के कवर बुजुर्ग लोगों की पहली पसंद होती है। यह कवर किताब की तरह खुलते हैं। इनकी अच्छी बात है कि फोन बैक और फ्रंट दोनों जगह से एकदम सेफ रहता है, लेकिन इसमें एक दिक्कत भी है जो वजन की है। इन्हें लगाने से फोन का वजन बढ़ जाता है।

    बंपर केस: ये केस हल्के होते हैं, इनका डिजाइन बहुत ही कम होता है। ये फोन के सिर्फ किनारों को कवर करते हैं। जिससे फोन का पिछला और अगला हिस्सा खुला रहता है। बम्पर केस शॉक-एब्जॉर्बिंग मटीरियल से बने होते हैं, इनका वजन भी कम होता है।

    पाउच केस: पाउच केस स्मार्टफोन को खरोंच और दाग धब्बों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ये डेबिट कार्ड या नकदी रखने के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मोबाइल पाउच मुलायम कपड़े, रबर और चमड़े से बने होते हैं, लेकिन ये बहुत चिकने होते हैं, जिसके कारण फोन फिसलने का खतरा बना रहता है।

    बैटरी केस: ये केस इमरजेंसी में फोन चार्ज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनके अंदर एक बैटरी होती है जो फोन को चार्ज करती है।

    मैटेरियल

    डिजाइन के लिहाज से जो चीजें ध्यान रखनी चाहिए उनके बारे में आप जान चुके हैं। अब बारी आती है मैटेरियल और क्वालिटी की। ये चीजें चेक करने के लिए भी कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

    सिलिकॉन और रबर: सिलिकॉन और रबर से बने कवर सॉफ्ट, फ्लैक्सिबल और अफॉर्डेबल होते हैं, इस वजह से ये ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होते हैं।

    लैदर: फोलियो और फ्लिप कवर लैदर के बने होते हैं, लंबे समय तक फोन को सेफ रखने के लिए इस तरह के कवर बेस्ट ऑप्शन हैं।

    पॉली कार्बोनेट और टीपीयू: इस तरह के कवर/केस मजबूत होते हैं और दूसरे कवर की तुलना में फोन को ज्यादा प्रोटेक्शन देते हैं। इस वजह से इनका वजन भी ज्यादा होता है।

    एल्यूमीनियम: स्मार्टफोन के लिए मेटल केस का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। यह कवर बेहतरीन स्क्रैच रेजिस्टेंस और मजबूती प्रदान करते हैं।

    कितनी जरूरी हैं दूसरी चीजें

    • थिकनैस
    • कट-आउट्स
    • स्टोरेज पॉकेट्स
    • माउंट स्टैंड्स
    मोबाइल फोन केस किसके लिए सही
    मजबूत केस यात्रियों, फील्ड-वर्कर्स, स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सही ऑप्शन हैं।
    प्रिंटेड फ्यूजन केस युवा वर्ग की पहली पसंद, देखने में आकर्षक
    फ्लिप केस या फोलियो महिलाओं और कामकाजी लोगों के लिए बेस्ट
    हार्ड बैक केस सभी के बीच पॉपुलर हैं। 
    सॉफ्ट ट्रांसपेरेंस टीपीयू शेड्स और पैटर्न चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन
    लैदर केस सिंपल कवर होते हैं और हर किसी के लिए बेस्ट
    बैटरी केस स्पोर्ट पर्सन, ट्रैवलर्स और हैवी काम करने वालों के लिए