Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card Scam: आधार अपडेट के नाम स्कैमर्स वॉट्सऐप पर मांग रहे पर्सनल डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 08:19 PM (IST)

    अगर आपको आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए अपने दस्तावेज साझा करने के ईमेल या मैसेज मिल रहे हैं तो उनका उत्तर देने से बचें क्योंकि ये ऑनलाइन घोटाले हो सकते हैं।। इसके अलावा यदि आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। आप आधार विवरण को अपडेट करने के लिए अपने नजदीकी आधार केंद्र पर भी जा सकते हैं।

    Hero Image
    Aadhaar Card Scam: आधार अपडेट के नाम स्कैमर्स वॉट्सऐप पर मांग रहे पर्सनल डिटेल

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्या आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए अपने दस्तावेज साझा करने का ईमेल या वॉट्सऐप संदेश मिल रहे हैं? ऐसे संदेशों से सावधान रहें, क्योंकि ये आपको धोखा देने का एक और घोटाला हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को सतर्क रहने के लिए सूचित किया है क्योंकि वे आधार कार्ड को अपडेट करने के उद्देश्य से कभी भी व्यक्तियों से ईमेल पर उनकी पहचान या पते का प्रमाण साझा करने के लिए नहीं कहते हैं। इतना ही नहीं UIDAI नागरिकों को अपने आधार कार्ड को या तो ऑनलाइन या अपने नजदीकी आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करने की सलाह दी।

    पोस्ट कर शेयर की जानकारी

    आधार जारी करने वाली संस्था ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि UIDAI आपसे कभी भी ईमेल या वॉट्सऐप पर अपने #आधार को अपडेट करने के लिए अपने पीओआई/पीओए दस्तावेज साझा करने के लिए नहीं कहता है। अपने आधार को या तो #myAadhaarPortal के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट करें या अपने नजदीकी आधार केंद्रों पर जाएं।

    कार्ड को अपडेट करने के लिए कह रही UIDAI

    UIDAI निवासियों को अपने जनसांख्यिकीय विवरण को पुनः मान्य करने के लिए पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण (पीओआई/पीओए) दस्तावेज अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, खासकर अगर आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं किया गया था। इससे जीवन को बेहतर बनाने, बेहतर सेवा वितरण और प्रमाणीकरण सफलता दर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    इस बीच, UIDAI ने दस्तावेजों के मुफ्त आधार अपडेट को 14 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले, मुफ्त सेवा केवल 14 जून 2023 तक उपलब्ध थी।

    कैसे अपडेट करें आधार कार्ड

    • निवासी अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं।
    • अब proceed to update address' विकल्प चुनें।
    • वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
    • आपको बस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करना होगा और निवासी का मौजूदा विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।
    • आधार धारक को विवरण सत्यापित करना होगा, अगर सही पाया जाता है, तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
    • अगली स्क्रीन में, निवासी को ड्रॉपडाउन सूची से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेजों का चयन करना होगा।
    • इसके बाद एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें और 'सबमिट' बटन चुनें। अपने दस्तावेजो को अपडेट करने के लिए उसकी प्रतियां अपलोड करें।
    • आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार किया जाएगा, और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) जेनरेट किया जाएगा।