विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 वजहों को जानकर, आप नहीं खरीदेंगे 8GB रैम वाले स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 11 Jul 2018 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 07:44 AM (IST)

लोगों की धारना रही है कि ज्यादा रैम और मेमोरी रहने से स्मार्टफोन तेज काम करता है, लेकिन ऐसा नहीं है

इन 5 वजहों को जानकर, आप नहीं खरीदेंगे 8GB रैम वाले स्मार्टफोन
इन 5 वजहों को जानकर, आप नहीं खरीदेंगे 8GB रैम वाले स्मार्टफोन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पिछले कई सालों से स्मार्टफोन कंपनियां ज्यादा रैम और मेमोरी वाले स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं। 1 जीबी रैम से लेकर 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन्स के कई ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। साथ ही 8 जीबी रैम से लेकर 256 जीबी इंटरनल मेमोरी वाले स्मार्टफोन भी बाजार में उपलब्ध हैं। अधिक रैम और मेमोरी होने की वजह से यूजर्स को लगता है कि स्मार्टफोन फास्ट काम करेगा।

लेकिन, सिर्फ रैम और मेमोरी की वजह से ही स्मार्टफोन फास्ट नहीं काम करता है, बल्कि स्मार्टफोन के फास्ट काम करने के लिए कई और वजह भी हैं। आज हम आपको 5 ऐसी वजह बताने जा रहे हैं, जिससे आप 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन नहीं खरीदेंगे।

इन कामों के लिए जरूरी नहीं है 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन

ज्यादातर यूजर्स स्मार्टफोन का इस्तेमाल इंटरनेट इस्तेमाल करने, म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने या फिर सोशल मीडिया के लिए करते हैं। इन काम के लिए आप कम रैम वाले स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं। जरूरी नहीं की आप 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन ही खरीदें।

आइफोन से लेकर ज्यादातर बेहतरीन फोन में है कम जीबी रैम

एप्पल आइफोन एक्स, जिसे बेहतरीन स्मार्टफोन माना जाता है उसमें भी केवल 3 जीबी रैम ही दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस में भी 4 जीबी रैम दी गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स दुनियाभर के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हैं और यूजर्स पसंद भी कर रहे हैं।

ज्यादा रैम से स्मार्टफोन तेज काम नहीं करता है

ज्यादातर यूजर्स इस गलतफहमी में रहते हैं कि ज्यादा रैम होने की वजह से स्मार्टफोन तेज काम करेगा। जबकि, किसी भी स्मार्टफोन का तेज काम करना रैम से लेकर उस स्मार्टफोन के हार्डवेयर पर निर्भर करता है। रैम के साथ ही फोन का प्रोसेसर भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है स्मार्टफोन को तेज काम करने के लिए। इसके अलावा फोन का सॉफ्टवेयर भी फोन को तेज काम करने में मदद करता है।

जानें कम रैम और ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन में फर्क

चाहे आप 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन लें या 6 जीबी या फिर 8 जीबी रैम वाले, सभी स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में लगभग एक जैसे ही काम करते हैं। बस, 8 जीबी वाले रैम में आप हाइ क्वालिटी के वीडियो या कैमरा फंक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन इनके मुकाबले अच्छा काम करते हैं।

हर एंड्रॉयड एप कम रैम पर भी करता है काम

गूगल स्टोर पर मौजूद सभी एप्स 3 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट करती हैं। ऐसे में 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन कम रैम वाले स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा मंहगे होते हैं।

यह भी पढें:

नोकिया से लेकर शाओमी तक के ये हैं 20 हजार रुपये से कम के स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

पेटीएम मॉल से लैपटॉप खरीदने पर मिलेगा 20,000 तक का कैशबैक, अमेजन पर ये है खास

Youtube ने भी अफवाहों को रोकने के लिए उठाया सख्त कदम, हर वीडियो की होगी जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।