Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tech Tips: फोन या लैपटॉप को रिस्टार्ट करने से क्या होता है? परफॉर्मेंस पर कैसे पड़ता है असर

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:00 PM (IST)

    फोन लैपटॉप या किसी और डिवाइस के लिए जरूरी है कि उसका परफॉर्मेंस बेस्ट हो। ऐसा करने के लिए सबसे सरल और आसान तरीका है कि आप उसे समय-समय पर रिस्टार्ट करने का बूस्टर देते रहें। अब सवाल आता है कि डिवाइस को दिन में कितनी बार रिस्टार्ट करना चाहिए तो इसका जवाब आसान भाषा में कहें तो फिक्स नहीं कहा जा सकता है।

    Hero Image
    फोन या लैपटॉप को रिस्टार्ट करने से क्या होता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोन या लैपटॉप का परफॉर्मेंस बेहतर करना होता है तो सबसे पहले यूजर्स के जेहन में रिस्टार्ट करने का ऑप्शन आता है। ऐसा करने से काफी हद तक परफॉर्मेंस बेहतर भी होता है और डिवाइस की स्पीड भी फास्ट हो जाती है। लेकिन यहां एक जरूरी चीज को ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप रोजाना फोन या लैपटॉप को सिर्फ इसलिए रिस्टार्ट करते हैं। ताकि उसका परफॉर्मेंस बूस्ट हो जाए तो इस स्थिति में आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए।

    परफॉर्मेंस के लिए क्या करें?

    फोन, लैपटॉप या किसी और डिवाइस के लिए जरूरी है कि उसका परफॉर्मेंस बेस्ट हो। ऐसा करने के लिए सबसे सरल और आसान तरीका है कि आप उसे समय-समय पर रिस्टार्ट करने का बूस्टर देते रहें। अब सवाल आता है कि डिवाइस को दिन में कितनी बार रिस्टार्ट करना चाहिए तो इसका जवाब आसान भाषा में कहें तो फिक्स नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर डिवाइस को दिन में दो बार रिस्टार्ट कर भी लिया जाए तो इस कोई परेशानी नहीं होती है। बल्कि, कुछ फायदे ही होते हैं।

    रिस्टार्ट करने से क्या होता है

    स्टोरेज फ्री: डिवाइस को रिस्टार्ट करने से स्टोरेज फ्री हो जाता है। यानी सीधे तौर पर कहें तो परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हो जाता है। पहले से डिवाइस में जो डेड फाइलें स्टोरेज स्पेस घेर रही होती हैं। वह पूरी तरह से साफ हो जाती हैं। इसलिए परफॉर्मेंस को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है कि उसे रिस्टार्ट करते रहें।

    ओवरहीट से छुटकारा: गर्मियों के सीजन में फोन या लैपटॉप का गर्म होना आम बात है और इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने का सबसे आसान और सरल तरीका है कि डिवाइस को तुरंत रिस्टार्ट कर लिया जाए। ऐसा करने से परफॉर्मेंस सही हो जाएगा।

    बैटरी परफॉर्मेंस: फोन को रिस्टार्ट करने से बैटरी परफॉर्मेंस भी पहले से काफी हद तक बेहतर हो जाता है और बैटरी के गर्म होने जैसी परेशानी भी दूर हो जाती है।

    ये भी पढ़ें- Realme Note 60 को लॉन्च करने की तैयारी, गीकबेंच और BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया स्मार्टफोन