विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फोन बदल लो...अगर दिख रहे हैं ये 5 संकेत, लास्ट वाला तो गलती से भी न करें इग्नोर

Published: Tue, 12 Aug 2025 12:09 PM (GMT+05:30)

आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। AI ने इसे और भी शक्तिशाली बना दिया है लेकिन ...और पढ़ें

अब फोन बदल लो...अगर दिख रहे हैं ये 5 संकेत, लास्ट वाला तो गलती से भी न करें इग्नोर
अब फोन बदल लो...अगर दिख रहे हैं ये 5 संकेत, लास्ट वाला तो गलती से भी न करें इग्नोर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस ने कई काम आसान कर दिए हैं। AI ने तो इस डिवाइस को और भी ज्यादा पावरफुल बना दिया है। हालांकि समय के साथ स्मार्टफोन की परफॉरमेंस डाउन होने लगती है। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन भी अचानक स्लो होने लगा है और बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या चार्जिंग में दिक्कत आए या डिवाइस ज्यादा गर्म हो तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि आपका फोन जल्द खराब होने वाला है। जी हां, टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन खराब होने से पहले कुछ संकेत जरूर देता है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्मार्टफोन खराब होने से पहले देता है ये 5 संकेत

बार-बार हैंग होना

समय के साथ ऐसा देखा गया है कि फोन में ऐप्स ओपन होने में काफी ज्यादा देरी होने लगती है और कई बार तो स्क्रीन फ्रीज भी हो जाती है। ऐसा कुछ अगर आपके डिवाइस के साथ भी हो रहा है तो अब फोन को बदलने का टाइम आ गया है।

बैटरी ड्रेन होना

फोन के हैवी इस्तेमाल के बाद इसकी बैटरी हेल्थ भी तेजी से ड्राप होने लगती है। कई बार तो फोन फुल चार्ज होने के बाद भी ज्यादा बैकअप नहीं देता। ऐसे में आपको समस्या से अपना फोन बदल लेना चाहिए।

चार्जिंग में दिक्कत

अगर आपका डिवाइस चार्जर लगाने के बावजूद चार्ज नहीं हो रहा है या स्लो चार्ज हो रहा है तो ये भी एक संकेत है कि आपका फोन जल्दी खराब हो सकता है। समस्या रहते या तो एक नया फोन खरीद लें या सर्विस सेंटर से इसे रिपेयर करवा लें।

ज्यादा गर्म होना

गेमिंग के दौरान तो फोन थोड़ा बहुत हीट होता ही है लेकिन अगर ज्यादा हीट हो रहा है तो इसे बिलकुल इग्नोर न करें। साथ ही अगर वीडियो देखने के दौरान भी डिवाइस ज्यादा गर्म हो रहा है तो अब शायद आपके फोन को चेंज करने का टाइम आ चुका है।

बार-बार क्रैश होना

इसके अलावा अगर आपके फोन में कुछ ऐप्स बार बार क्रैश हो रहे हैं या फोन अपने आप बार बार रीस्टार्ट हो रहा है तो समझ जाइये की आपका फोन जल्द ही खराब होने वाला है। इसे आपको बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी वाले 5 सबसे सस्ते 5G फोन, कीमत सिर्फ 17,999 रुपये से शुरू