Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Unpacked July 2024 Launch: सैमसंग इवेंट में नए प्रोडक्ट्स को लेकर होगा आज एलान, ऐसे देखें लाइव

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 11:21 AM (IST)

    टॉप इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों में शुमार सैमसंग आज अपने यूजर्स के लिए अपने मेगा इवेंट Samsung Galaxy Unpacked July 2024 में कई बड़े एलान करने जा रहा है। इस इवेंट में यूजर्स के लिए नए प्रोडक्ट लाए जाएंगे। इवेंट में यूजर्स के लिए नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल डिवाइस लाया जाएगा। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 बड्स वॉच और रिंग को लेकर भी एलान हो सकता है।

    Hero Image
    Samsung Galaxy Unpacked July 2024 Launch: ऐसे देखें लाइव

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज का दिन सैमसंग यूजर्स के लिए खास होने वाला है। सैमसंग Galaxy Unpacked 2024 इवेंट में अपने यूजर्स के लिए कई नए प्रोडक्ट्स को लेकर एलान करने वाला है।

    कंपनी अपने यूजर्स के लिए नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल डिवाइस लाने जा रही है। सैमसंग का यह इवेंट आज पेरिस, फ्रांस में लाइव होगा। भारतीय समयानुसार सैमसंग का यह इवेंट आज शाम 6:30 बजे लाइव हो रहा है।

    सैमसंग मेगा इवेंट कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव

    सैमसंग के इस मेगा इवेंट को गूगल के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। इवेंट को कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेड्यूल कर दिया है।

    इस इवेंट के शुरू होने के साथ ही इवेंट से जुड़ने के लिए नोटिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन बेल पर क्लिक करने के साथ इवेंट शुरू होने का नोटिफिकेशन पाया जा सकेगा।

    कंपनी के इस इवेंट को सैमसंग की इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर ही शोकेस किया गया है। भारतीय समयानुसार इवेंट का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। यूजर्स सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के साथ भी इवेंट को लेकर अपडेट्स पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस इवेंट को लेकर पोस्ट शेयर कर रहा है। कंपनी के Galaxy Unpacked 2024 इवेंट से जुड़े पोस्ट पर इस इवेंट का लिंक भी शेयर किया गया है। लिंक पर क्लिक करने के साथ भी इस इवेंट को देखा जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 Launch: सैमसंग के मेगा इवेंट में Galaxy Z Fold - Z Flip के साथ लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

    Galaxy Unpacked 2024 इवेंट में कौन-से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च 

    Galaxy Unpacked 2024 इवेंट में आज कंपनी 6 प्रोडक्ट को लॉन्च सकती है। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 6, Samsung Galaxy Z Flip 6, Samsung Galaxy Ring, Samsung Galaxy Buds 3 Pro, Samsung Galaxy Watch Ultra और Samsung Galaxy Watch 7 को ला सकती है।