चिलचिलाती धूप में हाथ में होना चाहिए ये Smart Umbrella, सुहावना होगा मौसम; पानी वाले पंखे की मिलेगी ठंडी-ठंडी हवा
हाथ में एक छाता लेकर आप तपती गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। दरअसल हम यहां एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते की बात कर रहे हैं। आज के समय में हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते से आप हीट को बीट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर हम कहें कि आप मई की इस चिलचिलाती धूप में भी घर से बाहर निकलने पर सुहावने मौसम का मजा ले सकते हैं तो आप में से ज्यादातर लोगों के लिए यह समझ से परे होगा।
जी हां, हाथ में एक छाता लेकर आप तपती गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। दरअसल, हम यहां एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते की बात कर रहे हैं।
हीट को बीट करेगा स्मार्ट अम्ब्रेला
आज के समय में हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते से आप हीट को बीट कर सकते हैं।
इस स्मार्ट छाते को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से MISTERBREEZE Sun Umbrella नाम से खोज सकते हैं।
किन खूबियों के साथ आता है MISTERBREEZE Sun Umbrella
MISTERBREEZE Sun Umbrella की खूबियों की बात करें तो यह छाता फैन और मिस्टर के साथ आता है। फैन और मिस्टर सिस्टम अम्ब्रेला शेड में बिल्ट इनसाइड मिलता है। इस सिस्टम के साथ आपको ठंडेपन का अहसास होगा।
- मिस्टिंग फीचर के साथ वॉटर बॉटल कम्पैटिबल है। हैंडल के बॉटम में वॉटर बॉटल के साथ पानी की छीटों वाली ठंडी हवा ली जा सकती है।
- छाते में लगे पोर्टेबल मिस्टिंग फैन के साथ 99.9% UVA और UVB रे ब्लॉक हो जाती हैं।
- छाते में हाई-स्पीड फैन ब्लेडस मिलती हैं। इस फैन को छाते के हैंडल पर ऑन और ऑफ बटन के साथ कंट्रोल कर सकते हैं।
इस छाते का इस्तेमाल बीच और समर एक्टीविटी के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Tech Tips: पुराना हो गया है टैबलेट तो ना ले टेंशन, स्मार्ट होम डिस्प्ले की तरह करेगा काम
MISTERBREEZE Sun Umbrella की कितनी है कीमत
MISTERBREEZE Sun Umbrella को अमेजन पर 12,122 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस छाते को 588 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।
स्मार्ट अम्ब्रेला को आप तीन कलर ऑप्शन Gray, Reflective Silver और Yellow में खरीद सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।