विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की जरूरी फाइल के लिए सही प्रोसेसर का कैसे करें चुनाव? Microsoft Word और Google Docs में क्या है अंतर?

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 06 Mar 2023 01:22 PM (GMT+05:30)

Microsoft Word vs Google Docs File के लिए यूजर दो ही टेक कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के ऑप्शन पर जाते ...और पढ़ें

Microsoft Word vs Google Docs Both Are Popular Come With These Feature, Pic courtesy- Jagran File
Microsoft Word vs Google Docs Both Are Popular Come With These Feature, Pic courtesy- Jagran File

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। अधिकतर यूजर वर्ड प्रोसेसर के लिए दो ही टेक कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के ऑप्शन पर जाते हैं। आप भी माइक्रोसॉफ्ट के वर्ड प्रोसेसर Microsoft Word या गूगल के Google Docs का इस्तेमाल करते होंगे। इन दोनों ही वर्ड प्रोसेसर की कई बातों में अंतर है। इस आर्टिकल में इसी अंतर को समझने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यूजर अपने लिए एक बेहतर वर्ड प्रोसेसर को चुन सके।

Microsoft Word vs Google Docs- ऐसा मिलता है यूजर इंटरफेस

यूजर इंटरफेस की बात करें तो, दोनों ही प्रोसेसर में अलग तरीके से काम होता है। माइक्रोसॉफ्ट ट्रेडिशनल इंटरफेस के साथ आता है वहीं, गूगल सिंपल इंटरफेस के साथ आता है।

माइक्रोसॉफ्ट में बहुत सारी टैब्स दी जाती हैं, जिनमें अलग- अलग कमांडस दी जाती है। गूगल में मेन्यू और कमांड का ऑप्शन मिलता है।

Microsoft Word vs Google Docs-किन फॉर्मेट में फाइल्स को सेंड करना है आसान

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की बात करें तो इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बिजनेस, सरकारी एजेंसियों और दूसरे यूजर द्वारा किया जाता है। यहां फाइल को ओपन और सेव करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फाइल को अलग- अलग फॉर्मेट DOCX, DOC, RTF, TXT, HTML, और PDF में सेव करने का ऑप्शन भी मिलता है। यहां फाइल शेयर करने की सुविधा भी दी जाती है।

गूगल डॉक्स एक क्लाउड बेस्ड एप्लिकेशन है। यह फाइल्स को गूगल ड्राइव में सेव करता है। हालांकि, यहां भी यूजर को DOCX, DOC, RTF, TXT, HTML, और PDF फॉर्मेट में फाइल सेव करने का ऑप्शन मिलता है। कई बार वर्ड डॉक्यूमेंट को ओपन करना गूगल डॉक्स में परेशानी पैदा करता है।

Microsoft Word vs Google Docs- सर्विस के लिए कीमत

कीमत को लेकर भी दोनों ही वर्ड प्रोसेसर अलग- अलग तरीके से काम करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड असल में Microsoft Office suite का एक हिस्सा है। इस सर्विस में Excel और PowerPoint की सुविधा भी मिलती है। यूजर के लिए Microsoft Office suite one-time purchase और माइक्रोसॉफ्ट 365 सब्सक्रिप्शन के रूप में मौजूद है।

वहीं दूसरी ओर, गूगल डॉक्स फ्री सर्विस है। गूगल अकाउंट के साथ हर यूजर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। बता दें, गूगल अपने यूजर को प्रीमियम वर्जन Google Workspace का ऑप्शन भी देता है। इस प्लान में एडवांस फीचर उपलब्ध करवाए जाते हैं।