विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aadhar को अपने बैंक अकाउंट और पेटीएम से इस तरह करें डीलिंक

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 07:00 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Sep 2018 01:19 PM (GMT+05:30)

इन दो तरीकों की मदद से आप अपने बैंक और Paytm अकाउंट को आधार से डीलिंक कर सकते हैं।

Aadhar को अपने बैंक अकाउंट और पेटीएम से इस तरह करें डीलिंक
Aadhar को अपने बैंक अकाउंट और पेटीएम से इस तरह करें डीलिंक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट के आधार कार्ड की वैधता पर फैसला सुनाते हुए आधार एक्ट 57 को खत्म कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब टेलिकॉम कंपनियां नए मोबाइल कनेक्शन के लिए यूजर्स से उनका आधार कार्ड नहीं मांग सकती है। इससे पहले टेलिकॉम कंपनियां नए मोबाइल कनेक्शन के लिए यूजर्स से उनके आधार कार्ड मांगती थी। कोर्ट के फैसले के बाद अब बैंक अकाउंट के लिए भी आधार कि अनिवार्यता खत्म हो चुकी है।

अब यूजर बिना आधार कार्ड के भी नया मोबाइल कनेक्शन ले सकते हैं। नया मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए यूजर्स अब अपने आधार कार्ड के अलावा दूसरे डॉक्यूमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स नए मोबाइल कनेक्शन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में हम आपको बताने जा हैं कि आप कैसे अपने बैंक और Paytm अकाउंट को आधार से डीलिंक कर सकते हैं।

अपने आधार को बैंक अकांउट से करें डीलिंक

अगर आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से डीलिंक करना चाहते हैं तो, आपको बैंक जाना होगा। यहां आप ग्राहक प्रतिनिधि से मिलकर Aadhaar Unlink फार्म मांग सकते हैं, इसके बाद आपको फॉर्म भरना होगा और फिर जमा कर देना होगा। फॉर्म जमा करने के 48 घंटे के अंदर ही आपका आधार बैंक अकाउंट से हट जाएगा। अगर आधार को अपने बैंक अकाउंट से अनलिंक करने में आपको कोई परेशानी आ रही है या फिर आपको कुछ जानना हो तो, आप कस्टमेयर केयर पर फोन करके बात कर सकते हैं।

अपने आधार का Paytm से करें डीलिंक

अपने Paytm अकाउंट को आधार से डीलिंक करने के लिए आपको कस्टमर केयर के नंबर 01204456456 पर कॉल करना होगा। यहां आपको बताना होगा कि आप अपने Paytm अकाउंट को आधार से डी-लिंक करवाना चाहते हैं। इसके बाद आपको एक ईमेल आएगा। ई-मेल में बताए गए निर्देश को आपको पूरा करना होगा। इसके बाद 72 घंटों के अंदर आपका आधार Paytm से डी-लिंक हो जाएगा। Paytm अकाउंट से आधार डीलिंक हुआ की नहीं आप इसे तीन दिन के बाद चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक

इस एक ट्रिक से आपका स्मार्टफोन बताएगा किसी भी फोटो की सटीक लोकेशन

Youtube पर इन 4 आसान तरीकों से अब घर बैठे करें कमाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।