Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jio AirFiber: जल्द लोगों इस्तेमाल कर सकेंगे एयरफाइबर, जानिए कैसे करें बुकिंग और कितनी होगी स्पीड

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 07:02 PM (IST)

    Jio ने पिछले महीने अपने जियो AirFiber को लॉन्च किया है जिसे अब लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में आप कैसे इसकी बुकिंग कर सकते हैं। जियो एयर फाइबर में आपको कितनी स्पीड मिल रही है। किस तरह से इसका इस्टॉलेशन करें कितनी करवेज और क्या कोस्ट है। इन सब की पूरी जानकारी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Jio AirFiber: कनेक्टिविटी से बुकिंग तक, यहां जानें सारी डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दो महीने पहले जियो ने अपने AirFiber सुविधा शुरू की थी। इस सेवा के साथ कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपने कस्टमर्स को टॉप क्लास स्पीड और बेहतर सुविधाएं दे सकें। फिलहाल कंपनी इस सर्विस को जल्द ही लोगों तक पहुंचाने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि जियो के इस सर्विस की बुकिंग आप कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको इस बात की जानकारी भी देंगे कि इस सेवा में आपको क्या स्पीड मिली है, कौन-कौन से एरिया में इसका कवरेज है और इंस्टॉलेशन के लिए आपको क्या करना होगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Jio Air Fiber लॉन्च

    • जानी मानी टेलीकॉम कंपनी ने दो महीने पहले गणेश चतुर्थी को अपने Jio AirFiber को 19 सितंबर को लॉन्च किया था।
    • इस सर्विस को कंपनी ने इसलिए पेश किया ताकि जिन इलाके में वायर्ड सर्विस की मदद से इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पा रही है, उन लोगों तक टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा सके।
    • इसको आप ऑफिस और घर दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको 1.5Gbps की फॉस्ट स्पीड मिलती है। इस डिवाइस को रिलायंस AGM में पेश किया गया है।

    यह भी पढ़ें - Jio AirFiber Launched: जियो ने लॉन्च किया एयर फाइबर, एक क्लिक से मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट; जानें प्लान की कीमत

    मिलेंगे कई फायदें

    • इसकी मदद से यूजर्स को हाई डेफिनेशन वीडियो , ऑनलाइन गेमिंग, लैग फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं मिलती है।
    • इसके अलावा यूजर्स को अधिक बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने पेरेंटल कंट्रोल , Wi-Fi 6 सपोर्ट और सिक्योरिटी फायरवॉल मिलता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    देगा सबसे फास्ट स्पीड

    • कंपनी की मानें तो जियो एयरफाइबर आपको फास्ट इंटरनेट मिलता है। जैसा कि हम जानते है कि कंपनी ने पहले है कंपनी के पास जियो फाइबर है , जो काफी जगहों पर फैला हुआ है।
    • कंपनी ने इन सर्विसेज को अभी केवल 8 शहरों में उपलब्ध है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल है।

    कैसे करें बुकिंग

    अगर आप इसे बुक करना चाहते हैं तो आपको हमारे बताएं स्टेप्स फॉलो करने होंगे, आइये इसके बारे में जानते हैं।

    • सबसे पहले अपने शहर में इसकी उपलब्धता का पता लगाएं , इसके लिए आपको My Jio App या इसकी वेबसाइट जाना पडे़गा।
    • अगर आपके शहर में सर्विस उपलब्ध है तो आप 60008-60008 पर मिस कॉल दें।
    • इसके अलावा आप वेबसाइट या ऐप पर भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
    • इसके बाद आपको इसके लिए रजिस्टर करना होगा और जरूरी जानकारी शेयर करनी होगी।
    • जब सुविधा आपके लोकेशन में उपलब्ध होगी तो आपको कंफर्मेशन मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Reliance Jio ने पेश किया नया प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा फूड डिलीवरी सब्सक्रिप्शन, यहां जानें सारी डिटेल