विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक करने से पहले जान लें ये नए नियम

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 21 May 2020 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 12:01 PM (IST)

देश के अलग-अलग शहरों में चलने वाली इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग केवल IRCTC ऐप या वेबसाइट से ही की जा सकती है।

IRCTC ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक करने से पहले जान लें ये नए नियम
IRCTC ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक करने से पहले जान लें ये नए नियम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय रेल ने 1 जून से 200 ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। देश के अलग-अलग शहरों में चलने वाली इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग केवल IRCTC ऐप या वेबसाइट से ही की जा सकती है। अगर, आपके स्मार्टफोन में IRCTC Rail Connect ऐप नहीं है तो आप Google Play Store या iOS स्टोर से इसे डाउनलोड कर लें। यात्री टिकट की बुकिंग 21 मई यानि आज सुबह 10 बजे से कर सकेंगे। कोरोनवायारस लॉकडाउन की वजह से पिछले 25 मार्च से ही ये सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं थीं, जिसे रेलवे ने दोबारा चलाने का निर्णय लिया है। 

रेलवे 12 मई से ही देश के 15 शहरों को लिए राजधानी स्पेशल ट्रेन चला रहा है। साथ ही, देश के विभिन्न भागों में फंसे मजदूरों के लिए रेलवे 1,000 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है। 1 जून से जिन 200 ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिली है उनमें प्रमुख मेल एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, शताब्दी और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। लेकिन, इन सभी ट्रेनों में टिकट बुक करने से पहले रेलवे के नए नियम के बारे में जान लेना चाहिए।

IRCTC की नई गाइडलाइन्स

  • 1 जून से चलने वाले इन 200 ट्रेनों के लिए एसी और नॉन-एसी टिकट की बुकिंग की जा सकती है। ध्यान रहे कि टिकट केवल IRCTC ऐप या वेबसाइट के जरिए ही बुक की जा सकती है। किसी भी स्टेशन पर काउंटर टिकट इश्यू नहीं किया जाएगा।
  • ट्रेन के जनरल कोच के लिए भी रिजर्वेशन कराई जा सकती है। इसके लिए रेलवे IRCTC ऐप को अपडेट किया है। आप Google Play Store या iOS स्टोर से ऐप का लेटेस्ट वर्जन (3.0.21) अपडेट कर सकते हैं।
  • जनरल बॉगी की टिकट बुक करने के लिए 2S (सेकेंड सीटिंग) वाला चार्ज लिया जाएगा। यानि की जनरल बॉगी में भी सीट से ज्यादा यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। 
  • IRCTC ऐप या वेबसाइट से यात्रा से अधिकतम 30 दिन पहले की ही टिकट बुक की जा सकती है। लॉकडाउन से पहले यह लिमिट 120 दिनों की थी। 
  • RAC और वेटिंग टिकट भी बुक की जा सकेगी, लेकिन वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्री किसी भी ट्रेन में यात्रा नहीं कर पाएंगे।
  • इसके अलावा ट्रेन में यात्रा करने वाले हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • स्टेशन पर यात्रा के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा।
  • ट्रेन में यात्रा करने वाले हर यात्री के स्मार्टफोन में Aarogya Setu ऐप का होना अनिवार्य है।
  • जैसा कि राजधानी स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को एसी बॉगी में कंबल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, वैसे भी इन ट्रेनों के एसी कोच में भी कंबल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।