विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone और iPad ठीक से नहीं कर रहे हैं काम , ये टिप्स कर लें फॉलो चकाचक चलने लगेगा फोन

Published: Sun, 14 Jan 2024 08:30 AM (IST)

अगर आप iPhone या iPad का इस्तेमाल करते हैं और आपको इसे इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है तो ...और पढ़ें

iPhone और iPad ठीक से नहीं कर रहे हैं काम, ये टिप्स आएंगे काम
iPhone और iPad ठीक से नहीं कर रहे हैं काम, ये टिप्स आएंगे काम

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में गिना जाता है। कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर अनुभव मिलता है। मगर कभी कभी हमारे डिवाइस स्लो हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका iPhone या iPad धीमा चल रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

इसलिए हम यहां आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं ताकि आप आसानी से इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

नेटवर्क कनेक्शन की करें जांच

अगर आपके फोन में नटवर्क समस्या है तो आपका फोन धीमा काम कर सकता है। अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में हैं या घूम रहे हैं, तो आपका डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ संघर्ष कर सकता है। सुनिश्चित करें कि आप स्टेबल नेटवर्क में रहे या वाई-फाई कनेक्शन से जुड़े।

यह भी पढ़ें - गेमर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए BGMI ने पेश किया Jiggle Wiggle कैंपेन, जानें इसमें क्या मिलेगा अलग

ऐप को करें Force Stop

कभी-कभी आईफोन या आईपैड यूजर्स के कुछ ऐप्स फ्रीज हो जाते हैं ऐसी स्थिति में परेशान होने की बजाय आप इसे फोर्स स्टॉप भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास iPhone X या उसके बाद के फोन है तो नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें और बीच में रुकें। iPhone 8 या इसके बाद के वर्जन में होम बटन पर डबल-क्लिक करें। फिर ऐप को ढूंढने के लिए स्वाइप करें और उसे बंद करने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें।

स्टोरेज के कारण भी होती है समस्या

कभी कभी स्टोरेज फुल होने के कारण भी आपको डिवाइस स्लो हो सकता है। इसके लिए आपको सेटिंग्स> जनरल>स्टोरेज में जाकर अपने स्टोरेज की जांच करनी होगी ।

iOS या iPadOS ऑटोमेटिकली स्टोरेज का मैनेजमेंट करते है, मगर आपके फोन में 1GB तक स्टोरेज हमेशा खाली रहनी चाहिए। ऐसा करने से आपके फोन के स्लो होने की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - अब इस खूबसूरत कलर में लॉन्च हुए Motorola के ये फोन, जानें खूबियां और कीमत