Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Android Smartphone में Software Update कैसे करें? जानें पूरा तरीका

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 15 Aug 2022 10:58 PM (IST)

    Android Smartphone में कई तरह की समस्याएँ आ रही हैं। अगर हाँ तो हम आपको करना है अपने फोन का Software Update। इससे आपकी सारी परेशानी दूर हो सकती है। जानिए विस्तार से कैसे करना है सॉफ्टवेयर अपडेट।

    Hero Image
    smatphone photo credit - Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आपका फोन स्लो हो गया है। फोन में करते कुछ है और हो कुछ और जाता है। कुछ ऐप्स भी चलनी बंद हो गई है। क्या आपके स्मार्टफोन में भी इस तरह की समस्याएँ आ रही हैं। अगर हाँ तो हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके फोन की ये सभी समस्याएँ सुलझ जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है वो तरीका ?

    आपको अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना है। ये सुनने में आपको मुश्किल लग रहा होगा लेकिन ये बहुत आसान होता है। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है। आप अपने घर बैठे ही इसे अपडेट कर सकते हैं। हर कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करती रहती है जिससे फोन में किसी भी प्रकार के बग फिक्स हो जाते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने Android स्मार्टफोन या टैबलेट के सॉफ्टवेयर को कैसे अपडेट कर सकते हैं।

    Android Smartphone के सॉफ्टवेयर को कैसे करें अपडेट?

    • सबसे पहले आपको अपने अपने स्मार्टफोन की Settings में जाना है।
    • अब यहां स्क्रॉल डाउन कर नीचे आपको Software Update का ऑप्शन मिलेगा।
    • फिर आपको Software Update के ऑप्शन पर टैप करना है।
    • अब आपको Download and install ऑप्शन पर टैप करना है।
    • यहां अगर आपके फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध होगा तो वो दिखाई देगा और डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
    • सॉफ्टवेयर डाउनलोड होने के बाद आपको उसे इंस्टॉल करना होगा।
    • इसके बाद आपको अपने फोन को Reboot करना होगा।
    • यहां आपका काम खत्म हुआ और फोन स्टार्ट होते ही उसमें नए फीचर्स मिलेंगे जिससे आपकी कई समस्याएँ खत्म हो जाएगी।

    ये भी ध्यान दें

    • हर कंपनी के Android में कुछ न कुछ परिवर्तन होता है। जिससे बताए गए प्रोसैस में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। लेकिन किसी भी Android फोन में आपको Settings में जाकर ही इसका ऑप्शन मिलेगा।
    • यहां आपको बता दें कि सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए आपको इंटरनेट की स्पीड अच्छी चाहिए होती है। इसलिए अपडेट करने से पहले स्पीड चेक कर लें।
    • इसके साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए डेटा भी काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए अपना डेटा बैलेन्स भी चेक कर लें। वैसे Wi-fi कनेकशन पर सॉफ्टवेयर अपडेट ज्यादा सुगमता से होता है।
    • इसके अलावा सॉफ्टवेयर अपडेट करने में समय भी काफी लगता है। इसलिए जब आप कम से कम घंटे या डेढ़ घंटे तक फ्री हो तभी इसे अपडेट पर लगाएँ।