Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube Shorts को स्मार्टफोन्स में ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरा तरीका

    YouTube अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लाता रहता है। पिछले साल ही प्लेटफॉर्म ने अपना Shorts वीडियो ऑप्शन शुरू किया था। YouTube का ये फीचर बिल्कुल इंस्टाग्राम के रील्स की तरह है जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    By Ankita PandeyEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 03:42 PM (IST)
    Hero Image
    स्मार्टफोन्स में YouTube Shorts को कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टाग्राम के रील्स के बाद Youtube ने 2021 में शॉर्ट वीडियो पेश किया था, जिसके बाद से Youtube Shorts काफी लोकप्रिय रहा है। इसपर आप कॉमेडी, मोटिवेशन, टेक्नोलॉजी सहित सभी कैटेगरी में शॉर्ट वीडियो साझा कर सकते हैं। ये शॉर्ट वीडियो कभी-कभी बहुत क्रिएटिव होते हैं और अक्सर वायरल हो जाते हैं। और आप सोच रहे होंगे कि आप इन Youtube Shorts को अपने दोस्तों के साथ दूसरे प्लेटफॉर्म पर कैसे शेयर कर सकते हैं। तो परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको बताएंगेकि कैसे आप कुछ ही क्लिक में अपने Android और iOS डिवाइस पर Youtube शॉर्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंड्रॉयड पर यूट्यूब शॉर्ट्स कैसे डाउनलोड करें

    एंड्रायड में ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे आप अपने फ़ोन पर Youtube Shorts डाउनलोड कर सकते हैं। हम इसके लिए हम एक वेबसाइट का इस्तेमाल करेंगे।

    • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर Youtube ऐप खोलें।
    • अब, जब एक Youtube Shorts वीडियो चल रहा हो तो शेयर बटन पर क्लिक करें और लिंक को कॉपी करें।
    • इसके बाद shortsnoob.com खोलें
    • अब Shorts के लिंक को सर्च बटन के बगल वाले एरिया में पेस्ट करें।
    • इसके बाद सर्च पर टैप करें।
    • अब उस क्वालिटी का चयन करें जिसमें आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं और उस पर टैप करें।
    • एक बार जब आप स्टेप को फॉलो करते हैं, तो वीडियो चलना शुरू हो जाता है। अब इसे डाउनलोड करने के लिए तीन डॉट्स पर टैप करें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
    • अब वीडियो आपके एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सेव हो जाएगा। बता दें कि आप एप्लिकेशन को PlayStore से डाउनलोड करके भी उपयोग कर सकते हैं।

    IPhone पर Youtube शॉर्ट्स कैसे डाउनलोड करें

    iOS के लिए आपको एक अलग वेबसाइट का उपयोग करना होगा, क्योंकि यह सीधे आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड बटन दिखाएगा। बता दें कि आप इसे Android के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • सबसे पहले अपने iOS स्मार्टफोन पर Youtube ऐप खोलें।
    • अब, जब एक Youtube Shorts वीडियो चल रहा हो तो शेयर बटन पर क्लिक करें और लिंक को कॉपी करें।
    • इसके बाद ytshorts.savetube.me खोलें।
    • फिर लिंक पेस्ट करें और गेट वीडियो पर टैप करें।
    • इसके बाद डाउनलोड पर टैप करें। एक बार ऐसा करने के बाद, आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा जो आपसे वीडियो डाउनलोड करने के लिए कहेगा।
    • इसके बाद फिर से डाउनलोड पर टैप करें।
    • आपका वीडियो अब आपके iPhone के Files ऐप में सेव हो जाएगा।

    इस तरह आप कुछ आसान स्टेप्स में अपने Android या iPhone पर Youtube Shorts को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।