नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल की नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स का इस्तेमाल एक बड़ा यूजर ग्रुप करता है। गूगल के इस पॉपुलर नेविगेशन ऐप को अनजान रास्तों का भरोसेमंद साथी माना जाता है। आप पैदल चल रहे हों या गाड़ी में सवार हों, जिन रास्तों की जानकारी आपको नहीं है उनमें आगे का रास्ता दिखाने का जिम्मा गूगल मैप्स का होता है।
स्मार्टफोन में सिर्फ लोकेशन की जानकारी देने मात्र से ही रास्तों के साथ दूरी तय करने में लगने वाले समय की जानकारी यूजर की स्क्रीन पर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं? मंजिल पर पहुंचने के बाद भले ही आप गूगल मैप का इस्तेमाल बंद कर दें, गूगल मैप में आपके सफर की जानकारी सेव रह जाती है।
जी हां, गूगल मैप्स में अगर लोकेशन हिस्ट्री ना क्लियर की जाए तो इस ऐप में आपके सफर और लोकेशन की सारी जानकारियों का लेखा- जोखा दर्ज रह जाता है। इस आर्टिकल में आपको गूगल मैप्स में मौजूद आपकी लोकेशन हिस्ट्री को क्लियर करने का पूरा प्रॉसेस बताने जा रहे हैं-
एंड्रॉइड यूजर ऐसे करें फोन से गूगल मैप्स में लोकेशन हिस्ट्री डिलीट
- गूगल मैप्स से लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए सबसे पहले Google Maps को ऑपन करना होगा।
- होम स्क्रीन पर ही टॉप राइट कॉर्नर से प्रोफाइल इमेज पर क्लिक करना होगा।
- यहां Your Timeline के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- यहां तीन डॉट्स दिखने पर Settings and privacy के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- इस ऑप्शन पर स्क्रॉल डाउन कर नीचे आना होगा, जहां Delete all Location History पर टैप करना होगा।
- एक ही बार में सभी लोकेशन की जानकारियों को डिलीट करने के लिए टाइमफ्रेम सेलेक्ट कर डिलीट के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
आईफोन यूजर ऐसे करें फोन से गूगल मैप्स में लोकेशन हिस्ट्री डिलीट
- गूगल मैप्स से लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आईफोन पर Google Maps ऐप को ऑपन करना होगा।
- होम स्क्रीन पर ही प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होगा।
- यहां Settings पर क्लिक कर Maps History पर आना होगा।
- यहां टॉप बार से सर्च करने पर हिस्ट्री को डिलीट किया जा सकता है।
- select Delete activity के ऑप्शन पर टैप भी हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं।
- इसके अलावा, All Time पर क्लिक कर delete to confirm पर टैप कर हिस्ट्री क्लियर कर सकते हैं।