Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Flights की मदद से मिलेगी सस्ती फ्लाइट, इस ट्रिक से बुक करें टिकट

    Updated: Mon, 27 May 2024 07:55 PM (IST)

    सस्ती फ्लाइट चाहिए तो गूगल फ्लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं गूगल फ्लाइट में एक कमाल का फीचर मिलता है। इस फीचर की मदद से यह जाना जा सकता है कि किसी रूट के लिए फ्लाइट का करंट प्राइस पहले के मुकाबले ज्यादा हुआ है या कम। दरअसल हम यहां गूगल फ्लाइट्स के प्राइस ग्राफ फीचर की बात कर रहे हैं।

    Hero Image
    Google Flights की मदद से मिलेगी सस्ती फ्लाइट, इस ट्रिक से बुक करें टिकट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सस्ती फ्लाइट चाहिए तो गूगल फ्लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं गूगल फ्लाइट में एक कमाल का फीचर मिलता है।

    इस फीचर की मदद से यह जाना जा सकता है कि किसी रूट के लिए फ्लाइट का करंट प्राइस पहले के मुकाबले ज्यादा हुआ है या कम।

    गूगल फ्लाइट का कौन-सा टूल आएगा काम

    दरअसल, हम यहां गूगल फ्लाइट्स के प्राइस ग्राफ फीचर की बात कर रहे हैं। गूगल फ्लाइट पर टिकट बुक करते हैं तो आप किसी रूट के लिए प्राइस की तुलना कर सही जानकारी पाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको रूट के लिए टिकट महंगी लगती है तो आप अपनी बुकिंग को किसी और दिन के लिए भी शेड्यूल कर सकते हैं।

    सस्ती हुई टिकट तो मिलेगा नोटिफिकेशन

    वे यात्री जो अक्सर हवाई सफर करते हैं और सफर के लिए जिनकी डेट्स फ्लेक्सिबल रहती हैं, उनके लिए यह काम का फीचर हो सकता है। ऐसे यात्रियों को एक्टिवेट फ्लाइट और प्राइस ट्रैकिंग फीचर मिलता है।

    इस फीचर के साथ फ्लाइट्स पर बेस्ट डील पाई जा सकती है। इस फीचर की मदद से किसी रूट की टिकट सस्ती होने पर तुंरत आपको नोटिफाई किया जाता है।

    ये भी पढ़ेंः चोरी हुआ फोन ऐसे करें ब्लॉक, डिवाइस खोजने में संचार साथी पोर्टल आएगा आपके काम

    गूगल फ्लाइट से मिलेगा बेस्ट डील का नोटिफिकेशन

    गूगल अकाउंट से लॉग-इन करते हैं तो फ्लेक्सिबल डेट्स के साथ फ्लाइट्स पर बेस्ट डील पा सकते हैं। प्राइस ट्रैकिंग के लिए यात्रियों को Any Dates का ऑप्शन सेलेक्ट करने की सलाह दी जाती है।

    अच्छी बात ये है कि इस फीचर के साथ फ्लैक्सिबल डेट्स में 3 से 6 महीने तक बेस्ट डील्स की जानकारी मिलती है।

    Google Flights के साथ अपना एक्सपीरियंस बनाएं बेहतर

    गूगल फ्लाइट्स के साथ यात्री अपना हवाई सफर बेहतर बना सकते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए गूगल फ्लाइट में पसंदीदा एयरलाइन्स, बैगेज अलाउंस जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक इन ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।