Gmail पर Yellow Star का क्या है मतलब? यूजर के काम को ऐसे आसान बनाता है ये आइकन
Gmail Yellow Star icon गूगल की जीमेल सर्विस पर यूजर के काम को आसान बनाने के लिए कई फीचर्स पेश किए जाते हैं। इन फीचर में से एक येलो स्टार आइकन भी है। यह क्या इंडिकेट करता है और कैसे काम करता है आर्टिकल में बता रहे हैं। (फोटो- जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों के लिए ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म को पेश करती है। मैप्स, ड्राइव, जीमेल, प्ले स्टोर और जीमेल कंपनी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म हैं। इसी कड़ी में गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल भी बहुत यूजर्स की प्रोफेशनल लाइफ का एक जरूरी हिस्सा है।
जरूरी जानकारियों को भेजने से लेकर प्राइवेट और कॉन्फिडेंशियल जानकारियों को पाने के लिए यह सर्विस यूजर के काम आती है। ऐसे में कंपनी के इस प्लेटफॉर्म पर यूजर को अलग-अलग ऑप्शन की सुविधा भी दी जाती है।
क्या है जीमेल का येलो स्टार आइकन
गूगल जीमेल का इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए दिनभर में ढेरों मेल आना एक कॉमन बात है। हालांकि, कई बार मेल के ढेर में ऐसे भी मेल होते हैं, जो यूजर के लिए किसी काम के नहीं होते हैं।
ऐसे में यूजर को काम के मेल्स के लिए शॉर्टकट्स का ऑप्शन मिलता है। जरूरी मेल पर नए अपडेट को तुरंत पाने के लिए ही यूजर येलो स्टार आइकन का इस्तेमाल कर सकता है। इस आइकन की मदद से जरूरी मेल्स फेवरेट कैटेगरी में आ जाते हैं।
कैसे करता है येलो स्टार आइकन काम
इस आइकन के जरिए यूजर काम के मेल्स और ग्रुप्स को लिस्ट कर सकता है। मेल या ग्रुप पर नजर आ रहे स्टार आइनक पर क्लिक करते ही यह स्टार येलो कलर में बदल जाता है, जिसका मतलब हुआ कि येलो स्टार वाले मेल्स की पहचान ढेरों मेल्स के बीच आसानी से की जा सकेगी।
हालांकि, कई बार कुछ ग्रुप्स और मेल्स कुछ समय के लिए ही जरूरी होते हैं। ऐसे में मेल को favourite कैटेगरी में ही रखा जाए तो यह काम को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में फेवरेट कैटेगरी से मेल्स को रिमूव भी किया जा सकता है।
फेवरेट लिस्ट से ग्रुप और मैसेज को ऐसे करें रिमूव
- सबसे पहले जीमेल अकाउंट को ओपन करना होगा।
- इसके बाद उन ग्रुप और मैसेज पर आना होगा, जिन्हें फेवरेट लिस्ट से रिमूव करना है।
- इसके लिए मेल्स में से येलो स्टार वाले मेल्स को छांटना होगा।
- येलो स्टार वाले मेल्स पर येलो कलर फेवरेट होना इंडीकेट करता है।
- येलो स्टार मेल्स पर ही स्टार पर क्लिक करते ही, यह स्टार येलो कलर को रिमूव करता है।
- येलो स्टार से येलो कलर के रिमूव होते ही मेल और मैसेज फेवरेट लिस्ट से हट जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।