Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter पर पुरानी से पुरानी Tweet को चुटकियों में ऐसे खोजें, जानिए ट्विटर के Advanced Search फीचर के बारे में

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 07:53 PM (IST)

    Twitter Advanced Search हम आपको twitter के Advanced Search ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। ट्विटर के इस फीचर से ज़्यादातर यूजर्स बेखबर होंगे। लेकिन इस फीचर की मदद से आप आसानी से किसी की कोई भी पुरानी ट्वीट ढूंढ सकते हैं।

    Hero Image
    twitter photo credit - Jagran fille photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter पर हर रोज़ यूजर्स बहुत बड़ी संख्या में ट्वीट्स करते हैं। सामान्य रूप से हमें किसी यूजर की कोई ट्वीट देखनी है तो उसके अकाउंट पर जाकर ट्वीट देख सकते हैं। लेकिन अगर यूजर की किसी दिन की कोई खास ट्वीट को देखना है तो रोज़ की ट्वीट से पीछे जाते हुए उस तक पहुँचना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम आपको twitter के Advanced Search ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। ट्विटर के इस फीचर से ज़्यादातर यूजर्स बेखबर होंगे। लेकिन इस फीचर की मदद से आप आसानी से किसी की कोई भी पुरानी ट्वीट ढूंढ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter के Advanced Search फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल

    • सबसे पहले आप कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में Twitter खोलें।
    • अगर आपका ट्विटर अकाउंट लॉग इन नहीं है तो लॉग इन कर लें।
    • अब ऊपर की तरफ राइट साइड में दिख रहे सर्च बार का यूज करके आप जो ढूंढना चाहते हैं, वो सर्च करें।
    • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बीच में दिख रहे सर्च बार पर आपको राइट साइड में तीन डॉट बने दिखाई देंगे इन्हीं पर आपको क्लिक करना है।
    • फिर आपको एक साथ कई ऑप्शन दिखेंगे जैसे Search Settings, Advanced Search और Save Search ।
    • अब यहां से आपने Advanced Search पर क्लिक कर आगे बढ़ना है।
    • फिर आपके सामने कई विकल्प आ जाएंगे। लेकिन आपने स्क्रॉल डाउन करके नीचे आ जाना है।
    • अब यहां आपको Dates का ऑप्शन दिखेगा। इसमें 2 कॉलम From और To बने मिलेंगे।
    • अब जिस तारीख से लेकर जिस तारीख की ट्वीट देखनी है वहीं आपने From और To ऑप्शन में एंटर करनी है।
    • अंत में आपको Search बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी चुनी गई दोनों तारीख के अनुसार यूजर की सारी ट्वीट सामने आ जाएंगी।  

    इस प्रकार आप ट्विटर पर किसी यूजर की पुरानी ट्वीट खोज कर निकाल सकते हैं। इस फीचर से आपका काम जल्दी भी हो जाएगा और आपका समय भी बच जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner