Move to Jagran APP

FAUG vs PUBG Mobile : जानिए दोनों गेम कितने हैं अलग और क्या है खास

PUBG Mobile गेम बैटल रॉयल गेम मोड के साथ आएगा जो यूजर को एक टीम के तौर पर और व्यक्तिगत तौर पर खेलने का ऑप्शन उपलब्ध रहेगा। वही दूसरी तरफ FAUG गेम यूजर को व्यक्तिगत तौर पर खेलने का ऑप्शन उपलब्ध कराता है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 08:09 AM (IST)
FAUG vs PUBG Mobile : जानिए दोनों गेम कितने हैं अलग और क्या है खास
यह FAUG और PUBG की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार FAUG गेम को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस गेम को भारत में PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर माना जा रहा है। आमतौर पर लोग इसे देसी PUBG के तौर पर जान रहे हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। FAUG गेम पूरी तरह से PUBG से अलग है। हां, लेकिन सच, ये भी है कि FAUG गेम की चर्चा की वजह यह भी है कि इसकी लॉन्चिंग का ऐलान PUBG बैन के तुरंत बाद किया गया। ऐसे उम्मीद थी कि FAUG गेम को PUBG की टक्कर में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं दोनों गेम में क्या अंतर हैं। 

loksabha election banner

गेम मोड 

PUBG Mobile गेम बैटल रॉयल गेम मोड के साथ आएगा, जो यूजर को एक टीम के तौर पर और व्यक्तिगत तौर पर खेलने का ऑप्शन उपलब्ध कराएगा। वही दूसरी तरफ FAUG गेम में यूजर को व्यक्तिगत तौर पर खेलने का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। nCore Games ने FAUG गेम को डेवलप किया है। कंपनी FAUG गेम में बैटल रॉयल मोड और ऑनलाइन मल्टी प्लेयर मोड देने की तैयारी कर रही है। लेकिन PUBG Mobile गेम में कैंपेन मोड देने का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

गेम में युद्ध का तरीका 

दोनों गेम के बीच लड़ाई के तरीके में काफी अंतर है। FAUG गेम में शुरुआती तौर पर कुछ हथियारों जैसे चाकू, कुल्हाडी के साथ हैंड टू हैंड फाइट मोड दिया गया है। जबकि PUBG Mobile में शुरुआती तौर पर शूटिंग का ऑप्शन दिया जाता है। हालांकि FAUG गेम के बैटल रॉयल मोड में  शूटिंग का ऑप्शन दिया जाएगा या नहीं, यह देखने वाला होगा। 

लोकेशन

PUBG Mobile में काल्पनिक लोकेशन के दर्शाया गया है। जबकि FAUG की स्टोरी लाइन गालवान घाटी पर आधारित है, जो भारत और चीन के बीच युद्ध की जगह है। यह एक रियल लोकेशन है,जो भारत और चीन का बार्डर एरिया है। 

उपलब्धता 

FAUG गेम को भारत में एंड्राइड यूजर के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन FAUG गेम iOS वर्जन के लिए उपलब्ध नहीं है। PUBG Mobile India को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसका ग्लोबल वर्जन उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.