विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook मैसेंजर पर लेना चाहते हैं गेमिंग का मजा, ऐसे करें नया फीचर इस्तेमाल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 12 Apr 2023 11:04 AM (IST)

Facebook Messenger New Gaming Feature पॉपुलर प्लेटफॉर्म फेसबुक ने हाल ही में मैसेंजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ...और पढ़ें

Facebook Messenger New Gaming Feature Video Call To Family And Friends, Pic Courtesy- Pexels
Facebook Messenger New Gaming Feature Video Call To Family And Friends, Pic Courtesy- Pexels

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही में मेटा के पॉपुलर ऐप फेसबुक पर मैसेंजर यूजर्स के लिए एक नए गेमिंग फीचर को पेश करने का एलान हुआ है। नए गेमिंग फीचर के तहत यूजर्स अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को अपना गेमिंग पार्टनर बना सकते हैं। गेमिंग पार्टनर बनाने के लिए कंपनी ने यूजर्स को गेम खेलने के दौरान वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

मैसेंजर पर फ्री में 14 गेम्स खेलने का ऑप्शन

फेसबुक गेमिंग के तहत यूजर्स को मैसेंजर पर अभी 14 गेम्स खेलने की सुविधा दी जाती है। यह गेम्स यूजर्स के लिए एंड्रॉइड ,आईओएस और वेब सर्विस के साथ खेले जाते हैं। मैसेंजर पर यूजर्स को फ्री टू प्ले टाइटल के साथ Card Wars by Bombay Play और Exploding Kittens by Coatsink जैसे गेम्स खेलने की सुविधा मिलती है।

अगर आप भी मैसेंजर पर फ्री गेमिंग की सेवाओं का लाभ लेते हैं तो नए फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन गेम्स गेम प्लेयर की संख्या 2 से शुरू होती है। इसके अलावा, यूजर को 2 से अधिक प्लेयर वाले गेम्स का भी विकल्प मिलता है।

नए गेमिंग फीचर के लिए ये शर्तें जरूरी

गेम खेलते हुए वीडियो कॉलिंग वाले इस फीचर के लिए यूजर के पास मैसेंजर का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी शर्त होगी। वहीं दूसरी ओर जिन यूजर को प्लेयर के तौर पर चुना जाएगा, उन्हें भी मैसेंजर पर होना जरूरी होगा।

नए गेमिंग फीचर का ऐसे ले सकते हैं मजा

  • सबसे पहले यूजर को फेसबुक मैसेंजर का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • जिन यूजर को पार्टनर बनाना चाहते हैं, उन्हें भी ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
  • मैसेंजर को ओपन कर कम से कम एक यूजर को वीडियो कॉल करना होगा।

  • पार्टनर के जॉइन करते ही, group mode बटन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद बॉटम में Play icon पर क्लिक करना होगा।
  • गेम्स कि लिस्ट से जिस गेम को खेलना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करना होगा।
  • गेम एक नए इंटरफेस में लोड होना शुरू होगा, जिसके बाद वीडियो कॉल की स्क्रीन छोटी हो जाएगी।
  • ऐसा होते ही आप अपने पार्टनर के साथ गेम खेल सकेंगे।