विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung से लेकर Realme तक, Rs 10,000 से कम में उपलब्ध हैं ये दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 07:03 AM (IST)

अगर आप फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्ज करने का समय नहीं है तो ऐसे में 5000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं...

Samsung से लेकर Realme तक, Rs 10,000 से कम में उपलब्ध हैं ये दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन
Samsung से लेकर Realme तक, Rs 10,000 से कम में उपलब्ध हैं ये दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजकल स्मार्टफोन का उपयोग केवल कॉलिंग और इंटरनेट सर्फिंग के लिए ही नहीं बल्कि और भी कई जरूरी कामों के लिए होता है। अक्सर इसमें हम अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स भी रखते हैं और ऑफिस की कई फाइलें भी इसमें सेव करते हैं। अगर फोन का इस्तेमाल करते समय अगर बैटरी खत्म हो जाए और चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो तो आप परेशानी में पड़ जाते हैं। ऐसे में आपको जरूरत है ऐसे स्मार्टफोन की जिसमें बैटरी कपैसिटी अधिक हो, वैसे तो बाजार में बड़ी बैटरी क्षमता वाले कई फोन हैं लेकिन उनकी कीमत भी ज्यादा है। लेकिन कम कीमत बड़ी बैटरी वाले फोन्स की संख्या कम है। आइए हम आपको Rs 10,000 के बजट में उपलब्ध होने वाले ऐसे ही कुछ फोन की जानकारी दे रहे हैं जिनमें 5000mAh बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 8

इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। इसकी कीमत Rs 6,999 है और सबसे कम कीमत में उपलब्ध होने वाले इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूजर्स को लंबे समय का बैकअप प्रदान करने में सक्षम है। Infinix Hot 8 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, ​जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। यह फोन octa-core MediaTek Helio P22 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर शामिल हैं। वहीं Infinix Hot 8 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.0 अपर्चर और फ्रंट फ्लैश सेंसर मौजूद है। 

ये भी पढ़ें: Realme 5 Review: Rs 10,000 की रेंज का पावरफुल स्मार्टफोन

Realme 5

Realme द्वारा पिछले दिनों लॉन्च किए गए Realme 5 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मौजूद है। इसके 3GB रैम और 32GB वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है। जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 10,999 में उपलब्ध होगा। वहीं 4GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 11,999 है। इसमें 6.5 इंच का HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 AIE चिपसेट पर काम करता है। इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही माइक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।  

Samsung Galaxy M20

इस फोन के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 9,990 है और इसमें भी आपको 5000mAh बैटरी की सुविधा मिलेगी। जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का LCD इनफिनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 7904 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। जबकि, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy M20 खरीदने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।