विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Infinix Hot 8: 5000MAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत: Rs 6,999

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 01:16 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 01:28 PM (IST)

nfinix Hot 8 स्मार्टफोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है और यह भारतीय बाजार में एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध होगा...

Infinix Hot 8: 5000MAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत: Rs 6,999
Infinix Hot 8: 5000MAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत: Rs 6,999

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Hot 8 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Hot 8 को 'एक बड़ी शुरुआत'टैग लाइन के साथ प्रमोट किया है। कम कीमत वाले इस फोन में दमदार बैटरी का उपयोग किया गया है जो कि इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में 5000 एचएएच की बैटरी दी गई है। भारत में यह एक्सक्लूसिवली ईकॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत Rs 6,999 है। यह स्मार्टफोन 12 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे यूजर्स एक्सक्लूसिवली Flipkart से खरीद सकेंगे।

 Infinix Hot 8 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें मिनी नॉच ड्रॉप नॉच दिया गया है। ​जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। यह फोन octa-core MediaTek Helio P22 प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए इसमें IMG PowerVR GE8320 जीपीयू दिया गया है। इसमें 4GB और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। 

वहीं फोटोग्राफी सेक्शन की बात करेंं तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर शामिल हैं। वहीं Infinix Hot 8 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें f/2.0 अपर्चर और फ्रंट फ्लैश सेंसर मौजूद है। 

पावर बैकअप के लिए फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फोन की यूएसबी है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 22.5 घंटे का टॉकटाइम और 14 घंटे कर वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। यह फोन Android 9.0 Pie पर आधारित XOS 5.0 पर कार्य करता है। कनेक्टिविटी विकप्ल के तौर पर फोन में 4g वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही वाईफाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।