Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये किफायती डिवाइस आपके साधारण घर को बनाएंगे Smart Home, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 01:49 PM (IST)

    Best smart gadgets under 10k तकनीक के इस दौर में इतने IOT डिवाइस आ चुके हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने घर को Smart Home में तब्दील कर सकते हैं। आज हम आपको यहां चुनिंदा सस्ते डिवाइस के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं इन डिवाइस के बारे में।

    Hero Image
    Smart Home की प्रतिकात्मक फोटो पिक्सा बे से ली गई है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Best smart gadgets under 10k: अगर आप अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप मामूली खर्च पर यह काम कर सकते हैं। हम आपको यहां कुछ चुनिंदा गैजेट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) डिवाइस से किसी भी साधारण घर को स्मार्ट होम में बदला जा सकता है। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Philips B22 smart LED Bulb

    कीमत : 699 रुपये

    Philips B22 स्मार्ट बल्ब शानदार डिवाइस है। इसको आप अपने किसी भी बल्ब के सॉकेट में लगा सकते हैं। इस बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आपको बल्ब में 16 मिलियन कलर और विभिन्न लाइट थीम मिलेंगी। इस बल्ब को WIZ मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

    Yi Home Camera

    कीमत : 1,999 रुपये

    आप अपने घर की सुरक्षा के लिए Yi होम सिक्योरिटी कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कैमरे का साइज काफी छोटा है और यह आसानी से शेल्फ में फिट हो जाता है। इस कैमरे का 111-डिग्री वाइड-एंगल लेंस 720p पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस रिकॉर्डिंग को आप Yi Home मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। इस कैमरे के खास फीचर की बात करें तो यह बच्चे के रोने की आवाज सुनते ही यूजर को सचेत करता है। इसके अलावा कैमरे में नाइट विजन, टू-वे ऑडियो और मोशन डिटेक्शन जैसे लेटेस्ट फीचर मिलेंगे।

    TP-Link HS100 Wi-Fi Smart Plug

    कीमत : 2,600 रुपये

    टीपी-लिंक एचएस100 कॉम्पैक्ट डिवाइस है। यह आसानी से दिवार में लग जाता है। इससे टेलीविजन, इलेक्ट्रिक केतली या लोहे जैसे उपकरणों को कनेक्ट किया जा सकता है। आप मोबाइल ऐप के माध्यम से उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस लिंक स्मार्ट प्लग में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट मिलेगा।

    Amazon Fire Stick 4K

    कीमत : 5,999 रुपये

    अगर आपके पास पुराना टीवी है और आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको स्मार्ट टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय आप टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने के लिए अमेजन के फायर स्टिक का उपयोग कर सकते हैं। इसके के जरिए आप अपने पुराने टीवी पर इंटरनेट कनेक्टिविटी और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे सभी ओटीटी ऐप्स एक्सेस कर सकेंगे। इसमें आपको HDR10 और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा।

    Orient Electric Aeroslim smart ceiling fan

    कीमत : 9,050 रुपये

    आप इस स्मार्ट फैन को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। इस फैन में यूजर्स की सुविधा के लिए turbo, स्लीप और ब्रीज मोड दिया गया है। वहीं, इस स्मार्ट फैन का स्लीक डिजाइन है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    comedy show banner
    comedy show banner