Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Independence Day 2019: Twitter ने रोल आउट किया अशोक चक्र वाला इमोजी

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 14 Aug 2019 08:37 PM (IST)

    Twitter ने यूजर्स के लिए अशोक चक्र वाला इमोजी जारी किया है। ये इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा। इसे हिंदी तमिल कन्नड़ मलयालम तेलुगू समेत कई भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे

    Happy Independence Day 2019: Twitter ने रोल आउट किया अशोक चक्र वाला इमोजी

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय 73वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने भारतीय यूजर्स को खुशखबरी दी है। Twitter ने यूजर्स के लिए अशोक चक्र वाला इमोजी जारी किया है। ये इमोजी 18 अगस्त तक लाइव रहेगा। इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली और उड़िया भाषा में इस्तेमाल कर सकेंगे। Twitter ने बताया कि अंग्रेजी समेत ये 18 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। पिछले कई सालों से Twitter ने इमोजी के जरिए यूजर्स को अपने विचार रखने का मौका दिया है। Twitter ने कई तरह के सिम्बॉल्स को रोल आउट किए हैं, जिसे यूजर्स ट्विट या रीट्वीट करके अपनी बात प्लेटफॉर्म पर रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter India के पॉलिसी मैनेजर शगुफ्ता कामरान ने बताया कि हमारा मानना है कि ये Independence Day वाला इमोजी भारतीय यूजर्स को कई भाषाओं में अपनी खुशी जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस इमोजी के जरिए यूजर्स इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट कर सकेंगे। दुनिया के किसी भी देश में रहने वाले यूजर्स इस इमोजी के जरिए स्वतंत्रता दिवस की खशियां को बांट सकेंगे।

    इस इमोजी को खास तौर पर अशोक चक्र के साथ डिजाइन किया गया है। अशोक चक्र को भारतीय तिरंगे के बीच में देखा जा सकता है। इसमें 24 तीलियों वाले चक्र का इस्तेमाल किया गया है। इमोजी में भी आपको यही अशोक चक्र नीले रंग में मिलता है। ये पांचवां मौका है जब Twitter ने Independence Day के मौके पर इमोजी जारी किया है। इससे पहले Twitter ने लालकिला, भारतीय तिरंगे समेत कई इमोजी जारी किए हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना संदेश ट्वीट करना चाहते हैं तो आप इस लेटेस्ट इमोजी का इस्तेमाल करके ट्वीट कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner