विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर बेच सकेंगे सामान, यह फीचर क्विकर और ओएलएक्स को देगा टक्कर

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 28 Nov 2017 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 12:30 PM (IST)

फेसबुक अपने यूजर्स के लिए जल्द लाने वाली है यह दिलचस्प फीचर

फेसबुक पर बेच सकेंगे सामान, यह फीचर क्विकर और ओएलएक्स को देगा टक्कर
फेसबुक पर बेच सकेंगे सामान, यह फीचर क्विकर और ओएलएक्स को देगा टक्कर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक यूजर्स के मध्य काफी पॉपुलर है। इसमें हाल ही में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। जैसे की अब यूजर्स फेसबुक के जरिए खाना आर्डर कर सकते हैं और ब्लड डोनेशन और रिसीव करने से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं। अब फेसबुक भारतीय यूजर्स के लिए सर्विस आधारित फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर के तहत यूजर्स ओएलएक्स और क्विकर की तरह फेसबुक पर भी अपना सामान बेच सकेंगे। फेसबुक के इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। इस आने वाले नए फीचर का नाम Facebook Marketplace रखा जाएगा।

फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर के बारे में बताया है की -'हम चाहते हैं कि लोग आसानी से एक ही प्लेटफॉर्म पर सामान को खरीद और बेच सकें, इसलिए हम एक भारत में Marketplace की टेस्टिंग कर रहे हैं। फिलहाल मुंबई के फेसबुक यूजर्स एप में दिए गए Marketplace बटन पर क्लिक करके इस्तेमाल किए गए सामान को आसानी से बेच सकते हैं।'

ओएलएक्स और क्विकर को मिलेगी टक्कर: 

फेसबुक के इस प्लान के एक्टिव होने के बाद यानि की फेसबुक मार्केटप्लेस फीचर लॉन्च होने के बाद ओएलएक्स और क्विकर जैसी वेबसाइट्स को इससे कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि, फीचर में एक कमी कही जा सकती है और वो यह है की इस फीचर्स से सामान पेश किया जा सकेगा लेकिन फेसबुक के जरिए डिलीवरी और पेमेंट जैसी कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। फिलहाल इस फीचर की मुंबई में टेस्टिंग चल रही है।

भारत से पहले 2016 में यह फीचर कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। फेसबुक द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रति महीने 450 मिलियन यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। 

यह भी पढ़ें:

ट्विटर ने किया बड़ा बदलाव, अब यूजर्स 280 कैरेक्टर में कर पाएंगे ट्वीट

ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म से रीमूव किया यह हैशटैग

फेसबुक पर 27 करोड़ से ज्यादा अकाउंट हैं Fake

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।