Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi Note 7s vs Redmi Note 7 Pro: कीमत और स्पेसिफिकेशंस कम्पैरिजन

Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7s लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के बीच आता है। जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 08:24 AM (IST)
Xiaomi Redmi Note 7s vs Redmi Note 7 Pro: कीमत और स्पेसिफिकेशंस कम्पैरिजन
Xiaomi Redmi Note 7s vs Redmi Note 7 Pro: कीमत और स्पेसिफिकेशंस कम्पैरिजन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7s लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के बीच आता है। Redmi Note 7s की खासियत 48MP रियर कैमरा है। Redmi Note 7 Pro में भी 48MP का रियर कैमरा दिया गया है। जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में:

loksabha election banner

Xiaomi Redmi Note 7s, Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत: Redmi Note 7s का 3GB रैम बेस मॉडल Rs 10,999 में आता है। इसका 4GB रैम मॉडल Rs 12,999 में आता है। फोन सेल के लिए मई 23 से 12PM बजे से Flipkart पर उपलब्ध होगा। फोन Sapphire Blue, Ruby Red और Onyx Black कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

वहीं, Redmi Note 7 Pro भी Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन की 4GB रैम वैरिएंट की कीमत Rs 13,999 है और इसके 6GB रैम वैरिएंट की कीमत Rs 16,999 है। इस फोन को Nebula Red, Space Black और Neptune Blue कलर वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 7s and Redmi Note 7 Pro में आपको रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP सेंसर के साथ 5MP सेकेंडरी डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन के फ्रंट में 13MP AI पोर्ट्रेट मोड फीचर के साथ सेल्फी स्नैपर मिलता है।

Redmi सीरीज यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में अगर आप भी Redmi फैन हैं तो Amazon से इन्हें खरीद सकते हैं। यहां से आप Redmi 6 ProRedmi Y2Redmi Note 5 pro आदि स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 7s, Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स: Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम 11nm स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। वहीं, नए Redmi Note 7s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC 14nm प्रोसेस के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजदू है। इस अंतर के अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स एक समान है।

दोनों फोन्स में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ Waterdrop स्टाइल Notch मिलता है। Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro ग्लास बैक और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। दोनों डिवाइसेज में 4000mAh की बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4 सपोर्ट दिया गया है। ऑथेंटिकेशन के लिए फोन्स में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट्स, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए P2i कोटिंग के साथ आते हैं।

Redmi 7 को खरीदने का यह अच्छा मौका है। इस फोन को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें: 

4000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Rs 10,999 में Redmi Note 7S हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

सावधान! साइबर अटैक्स से बचने के लिए इन तरीकों को जरुर अपनाएं: गूगल

Redmi 7 को खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, Amazon पर ओपन सेल में उपलब्ध

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.