Move to Jagran APP

Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: कीमत और फीचर्स तक पढ़ें पूरा कंपेरिजन

Xiaomi और Samsung एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में रहती हैं और दोनों के बीच लम्बे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 08:27 AM (IST)
Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: कीमत और फीचर्स तक पढ़ें पूरा कंपेरिजन
Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: कीमत और फीचर्स तक पढ़ें पूरा कंपेरिजन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने पिछले हफ्ते अपना Android Go स्मार्टफोन Redmi Go को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की टक्कर में अब Samsung ने अपना नया Android Go स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy A2 Core है। इस फोन में Galaxy J2 Core से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन्स दी गई हैं। Xiaomi और Samsung एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में रहती हैं और दोनों के बीच लम्बे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही है। जानते हैं Android Go की बैटल में उतरे कैसे हैं दोनों एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स:

loksabha election banner

Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में, दोनों ही फोन्स में 16:9 रेश्यो के साथ 5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। Redmi Go में HD डिस्प्ले के साथ 1280 x 720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन दिया गया है। Galaxy A2 Core में 5 इंच का qHD डिस्प्ले के साथ 960 x 540 पिक्सल्स रिजोल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले के मामले में Redmi Go में हाई-रिजोल्यूशन है।

Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: स्पेसिफिकेशन्स

जहां डिस्प्ले के मामले में Redmi Go बेहतर लगता है, वहीं स्पसिफिकेशन्स के मामले में Galaxy A2 Core का पलड़ा भारी है। Galaxy A2 Core में Samsung का Exynos 7870 SoC 14nm प्रोसेस चिपसेट दिया गया है। Redmi Go में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 SoC 28nm प्रोसेस चिपसेट का प्रयोग किया गया है। Galaxy A2 Core इस मामले में ना सिर्फ फास्ट होगा, बल्कि अधिक बैटरी एफिशियंट भी होगा।

दोनों फोन्स 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं और एक्सपेंडेबल स्टोरेज को भी सपोर्ट करते हैं। यहां भी, Galaxy A2 Core 256GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है और Redmi Go 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑफर करता है। दोनों फोन्स ड्यूल-सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

Redmi Go, Android Oreo (Go edition) पर काम करता है और Galaxy A2 Core, Android Pie (Go edition)पर काम करता है। Galaxy A2 Core में 2,600mAh की बैटरी है और Redmi Go इससे बड़ी यानि की 3,000mAh की बैटरी दी गई है।

अगर आप Redmi GO या Xiaomi के ही किसी और बजट फोन को लेने कि प्लानिंग में हैं तो इसे आप यहां से खरीद सकते हैं... Redmi Go को Rs 4499 की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह फोन फ्लैश सेल में देश में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट में दोनों फोन्स एक जैसे ही हैं। Galaxy A2 Core में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। Redmi Go में भी 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन्स में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A2 Core vs Xiaomi Redmi Go: कीमत

Xiaomi ने कीमत के मामले में Samsung को एक बार फिर हरा दिया है। Redmi Go को Rs 4499 की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह फोन फ्लैश सेल में देश में उपलब्ध है। फोन ब्लू और ब्लैक कलर विकल्प में उपलब्ध है। Galaxy A2 Core की कीमत Rs 5290 रखी गई है।

यह भी पढ़ें:

Poco F2 होगा Redmi का नया स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 855 के साथ भारत में होगा लॉन्च

PUBG Mobile Ban: भारत और नेपाल के बाद अब इस देश के लोग भी नहीं खेल पाएंगे यह गेम

Jio यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी, फ्लाइट में कर पाएंगे इंटरनेट का इस्तेमाल! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.