Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HTC Desire 828 Dual SIM: न बहुत अच्‍छा न बहुत खराब!

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jan 2016 03:47 PM (IST)

    HTC के डिजायर फोंस 10,000 रुपये से 25,000 रुपये की कीमत वाले कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं और कंपनी के बजट व हाइ-एंड वन रेंज के फोंस के बीच कनेक्‍टिंग लिंक का काम करता है। Desire 828 ऐसा ही फोन है। चलिए डालते हैं एक नजर इस डिवाइस पर-

    डिजायर रेंज के फोंस से हटकर HTC Desire 828, में पर्याप्त मात्रा में हर जरूरी चीज मौजूद है। यह अच्छे संसाधनों से लैस फोन है जो आपको पुराने Desire Eye की याद दिलाएगा। HTC के डिजायर फोंस 10,000 रुपये से 25,000 रुपये की कीमत वाले कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं और कंपनी के बजट व हाइ-एंड वन रेंज के फोंस के बीच कनेक्टिंग लिंक का काम करता है। Desire 828 ऐसा ही फोन है। चलिए डालते हैं एक नजर इस डिवाइस पर-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजायन

    HTC One X और रेग्युलर डिजायर फोन के बीच Desire 828 एक लिंक की तरह है। अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह अन्य डिजायर फोंस से अलग है। प्लेटफार्म का उपरी और निचला छोर HTC के ट्रेडमार्क वाले बूम साउंड स्पीकर से लैस है। फोन का फ्रंट 3D-esque डिजायन और इसमें डुअल कलर स्कीम (काले स्क्रीन + सफेद बैकग्राउंड) को देखा जा सकता है। कुल मिलाकर Desire 828 का फ्रंट लुक अच्छा है।

    बैक पर भी दो रंगों का स्कीम सफेद व भूरा देखा जा सकता है। कैमरा रिंग HTC लोगो को छोड़ बैक पूरी तरह सफेद है, मिड-फ्रेम भूरे रंग का है। फ्रंट और बैक मिलाकर Desire 828 का लुक क्लासी है।

    Desire 828 प्लास्टिक फोन है, काफी कुछ अन्य डिजायर फोंस की तरह है। और अधिकांश Desire फोंस की तरह इसमें उपयुक्त प्लास्टिक की क्वालिटी कहीं से भी सस्ता नहीं दिखता है।

    Desire 828 अच्छा दिखता है लेकिन एक चीज है जहां यह पीछे है। यह काफी बड़ा है, बड़ा होने का मतलब यह नहीं कि यह मोटा है बल्कि इसकी चौड़ाई अधिक है। यानि छोटे हाथ वालों के लिए यह फोन नहीं है। इसके दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगा है।

    डिस्प्ले

    Desire 828 में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्योलूशन व 401 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 5.5-इंच का फुल HD IPS स्क्रीन लगा है। Desire 828 में रेग्युलर IPS पैनल लगा है। IPS panels को उसके प्राकृतिक रंगों के लिए जाना जाता है।

    इसका डिस्प्ले काफी प्रभावी नहीं है। Desire 828 का स्क्रीन प्रतियोगी फोंस Motorola Moto X Play व OnePlus X की तुलना में फीका दिखता है।

    इसपर वीडियोज व टेक्सट देखना परेशानी भरा नहीं है। फोन पर फिंगरप्रिंट्स व धुंध जल्दी नहीं जमता है और स्क्रीन अधिक देर तक साफ रहता है।

    सॉफ्टवेयर

    Desire 828 एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। Desire 828 में यूजर्स के लिए कस्टमाइजेशन के ढेर सारे ऑप्शंस मौजूद हैं इसमें यूजर्स के मूड और स्वाद के अनुसार वॉलपेपर्स, रिंग टोंस आदि मौजूद है।

    इस बीच HTC के BlinkFeed न्यूज एग्रीगेटर का भी मजा लिया जा सकता है। इस डिवाइस के होम स्क्रीन पर ही सोशल मीडिया के सभी पोस्ट को एक जगह रखा जा सकता है। आप इसे डिसेबल भी कर सकते हैं।

    परफार्मेंस

    Desire 828 में 1.5GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, Mali-T720MP3 GPU और 2GB RAM लगा है। Mediatek 6753 अच्छा प्रोसेसर है। यह अतिरिक्त 1 gig के रैम के साथ आया है जो मल्टीटास्किंग की क्षमता वाला है।

    कुल मिलाकर Desire 828 आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। बेसिक टास्क को यह फोन अच्छे से कंट्रोल करता है। यह किसी तरह का लैग या धीमी गति को नहीं दिखाता है। हां 1080p कंटेंट की स्ट्रीमिंग में कुछ दिक्कतें देखी जा सकती है। इसके अलावा हर चीज अच्छे से चलती है- चाहे वह कॉलिंग हो, टेक्सट हो, सोशल मीडिया का मैनेजमेंट, म्युजिक सुनना या वेब ब्राउजिंग हो। HTC और भी पावर वाला रैम लगा सकता था लेकिन 2GB मल्टी टास्किंग व एप्स के बीच स्विच करने के लिए काफी है। बेसिक गेम्स अच्छे से हैंडल किया जा सकता है वहीं ग्राफिकल गेम्स धीमे व मीडियम सेटिंग्स में अच्छे से चल सकता है।

    गेम्स खेलने और तस्वीरें लेने में यह फोन थोड़ा गर्म हो जाता है लेकिन काफी अधिक नहीं। जल्द ही यह ठंडा हो जाता है। Desire 828 में 16GB का इनबिल्ट मेमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। दो बूम साउंड वाले स्पीकर्स Desire 828 में लगे हैं। स्पष्ट ऑडियो वाला यह स्पीकर तेज आवाज में भी किसी तरह की मुश्किलें नहीं पैदा करता है।

    इससे किए गए फोन कॉल्स भी अच्छे होते हैं। यह फोन 4G LTE को दोनों सिम कार्ड पर सपोर्ट करता है।

    कैमरा

    Desire 828 में ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धीमी रोशनी में भी इस फोन के जरिए की गयी फोटोग्राफी अच्छी है। इन फोंस से ली गयी तस्वीरों में में मीटरिंग इश्यूज न्यूनतम होती हैं यानि कुल मिलाकर फोटोग्राफी अच्छी है।

    फ्रंट कैमरा का अल्ट्रापिक्सल होना अच्छा होता है। HTC के अल्ट्रापिक्सल कैमरे में मेगापिक्सल काउंट कम है। प्रतियोगी फोंस की तुलना में इसका फ्रंट कैमरा काफी अच्छा है।

    बैटरी

    Desire 828 में 2,800 mAh की बैटरी लगी है जो Moto X Play, OnePlus 2 और Asus ZenFone 2 Deluxe जैसे फोंस की तुलना में छोटा है। बैटरी लाइफ अच्छी है।

    यह 14 से 16 घंटे तक साथ देता है। गाने सुनना, वेब ब्राउजिंग और सोशल मीडिया मैनेज करने के साथ तस्वीरें लेना आदि के साथ बैटरी की लाइफ 16 घंटे की है। इस दौरान कुछ गेम्स भी खेले जा सकते हैं।

    खरीदें या नहीं

    Desire 828 खराब फोन नहीं है। यह उस वक्त बाजार में आया है जब इसके लिए यहां ढेर सारे प्रतियोगी मौजूद हैं। Desire 828 की कमजोर कड़ी इसका डिजायन व डिस्प्ले है। इस कीमत पर ढेर सारे अच्छे डिजायन और काफी बेहतर डिस्प्ले के साथ मौजूद हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner