मोबाइल में चलाएं किसी भी फॉर्मेट का वीडियो, इन 4 एप्स में मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस
ये 4 एप्स सभी वीडियो फॉर्मेट को स्पोर्ट करते हैं। इन एप्स का इंटरफेस काफी आसान है जहां यूजर्स सब-टाइटल के साथ किसी भी वीडियो को देख सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन में आए दिन हो रहे बदलावों के बीच अब कंपनियां यूजर्स को ज्यादा रैम और स्टोरेज दे रही हैं। यानी अब यूजर्स को किसी भी वीडियो को अपने स्मार्टफोन में स्टोर करने से पहले सोचना नहीं होगा। लेकिन सवाल ये है कि कौन सा वीडियो प्लेयर सबसे सही रहेगा, तो आपके इस सवाल के जवाब में हम ऐसे 4 एप्स लेकर आए हैं, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स ने काफी पसंद किया है। जानतें हैं इन एप्स के फीचर्स के बारे में,
MX Player: एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है, जिसे 62 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।
फीचर्स- एप सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेयर में आता है। एप का इंटरफेस काफी आसान है। एप सभी वीडियो फॉमेट के साथ सबटाइटल को भी स्पोर्ट करता है। वीडियो प्लेयर में आप अपनी उंगलियों से विडियो की साइज को बढ़ा या घटा सकते हैं। एप में किड्स लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए है।
VLC for Android: एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को 10 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 9 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है।
फीचर्स- पीसी वर्जन में वीएलसी एक ऐसा वीडियो प्लेयर रहा है जिसे दुनियाभर के यूजर्स ने पसंद किया है। वीएलसी प्लेयर की स्मार्टफोन पर भी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। एप सभी वीडियो फॉर्मेट को स्पोट करता है। एप का इंटरफेस काफी आसान है। अगर आप वीएलसी के पीसी वर्जन के लॉयल यूजर हैं, तो एप आपको निराश नहीं करेगा।
HD Video Player: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है। एप को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 14 एमबी है।
फीचर्स- जैसा की नाम से पता चल रहा है कि एप एचडी वीडियो के लिए एक बेहतर विकल्प है। एप सभी वीडियो फॉर्मेट को स्पोट करता है। एप का इंटरफेस काफी आसान है। एप में आप आसानी से किसी भी वीडियो का ब्राउस कर सकते हैं।
KMPlayer (Mirror Mode, HD): एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 20 एमबी है।
फीचर्स- एप 30 भाषाओं को स्पोर्ट करता है। एप में आप अपनी पसंद का प्लेलिस्ट बनाने के साथ वीडियो प्लेबैक की स्पीड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। एप सबटाइटल के साथ सभी वीडियो फॉर्मेट को स्पोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें:
CCTV के लिए अब कैमरा नहीं बल्कि अपने पुराने फोन का करें इस्तेमाल, ये हैं 5 आसान तरीके
आपका फेसबुक का पासवर्ड किसी और के पास तो नहीं, इन तरीकों से लगाएं पता
इन 5 लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, कीमत 15,000 रुपये से भी कम