विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपका फोन भी बार-बार होता है गर्म, हादसे से बचने के लिए तुरंत करें ये 5 काम

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Fri, 22 Jun 2018 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 10:54 AM (IST)

इन 5 बातों का ध्यान रखने पर आप अपने फोन को बार-बार गर्म होने से बचा सकते हैं।

क्या आपका फोन भी बार-बार होता है गर्म, हादसे से बचने के लिए तुरंत करें ये 5 काम
क्या आपका फोन भी बार-बार होता है गर्म, हादसे से बचने के लिए तुरंत करें ये 5 काम

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आपका फोन भी बार-बार गर्म हो रहा है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है। इन बातों का ध्यान रख कर आप किसी भी बड़े हादसे से बच सकते हैं।

वॉयरस और बग हैं खतरनाक

स्मार्टफोन में वायरस या बग कि वजह से चार्जिंग के दौरान मदरबोर्ड पर दबाव बन सकता है, जिससे आपका फोन फट सकता है। ऐसे में अपने फोन में एंटी वायरस जरूर इंस्टॉल करें। इसके अलावा फोन और एप्स को हमेशा अपडेट करते रहें।

फोन को फुल डिस्चार्ज न होने दें

फोन की बैटरी को 100 फीसदी तक चार्ज न होने दें। अच्छा होगा कि 90 फीसदी पर फोन को चार्जिंग से हटा दें। इसके अलावा फोन की बैटरी को रेड लेवल यानी 15 फीसदी से कम न होने दें। दरअसल फोन का फुल डिस्चार्ज होना इसकी बैटरी पर असर करता है।

गेम खेलते समय फोन को चार्ज न करें

अगर आप गेम खेल रहे हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि खेलते वक्त फोन को चार्ज न करें। अगर आप गेम खेलते समय फोन को चार्ज करेंगे तो आपका फोन गर्म होने लगेगा, इससे आपके फोन की बैटरी कमजोर होने लगती है। दरअसल हाई ग्राफिक्स वाले गेम आपके फोन की रैम, ग्राफिक्स और बैटरी का एक साथ इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपका फोन गर्म होने लगता है और अगर आप इस दौरान फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं तो फोन की बैटरी से लेकर इसकी परफॉर्मेंस तक पर असर पड़ता है।

फोन पर बात करते समय न करें फोन चार्ज

अगर आप फोन पर बात कर रहे हैं तो अपने फोन को चार्ज न करें। बात करते हुए फोन को चार्ज करने पर फोन गर्म हो जाता है। इसके अलावा अच्छा होगा की फोन को फुल चार्ज करने के बजाए आप अपने साथ पॉवरबैंक रखें और जब जरूरत हो तभी फोन को चार्जिंग पर लगाएं।

काम के बाद बंद कर दें ये फंक्शन्स

अच्छा होगा की अगर काम न हो तो फोन का डाटा, ब्लूटूथ, वाईफाई और लोकेशन जैसे फीचर्स को बंद कर दें। इससे आपके फोन की बैटरी की खपत कम होगी।

यह भी पढ़ें:

Gmail पर भेजा हुआ ई-मेल अपने आप हो जाएगा डिलीट, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Truecaller में हुआ बड़ा बदलाव, अब आपकी प्रोफाइल देखने वाले का नाम बताएगा एप

Paytm-Amazon पर 2000 से कम में खरीदें ये कूल डिवाइसेज, जानें ऑफर्स