पासवर्ड याद रखने से लेकर आईपी एड्रेस छिपाने तक में काम आते हैं ये 5 एप्स, जानें फीचर्स
इन एप्स को 10 लाख से लेकर 50 करोड़ यूजर्स तक कर चुके हैं इस्तेमाल।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनियाभर के यूजर्स पसंद कर रहे हैं। इन एप्स की मदद से आप एक नहीं बल्कि कई काम को एक साथ कर सकेंगे। जानते हैं इन एप्स के फीचर्स के बारे में,
UC Browser- एप को 50 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.5 स्टार मिला है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 37 एमबी है।
फीचर्स- इस साल के पहले क्वार्टर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप्स में यूसी ब्राउजर दूसरे स्थान पर आता है। ब्राउसर काफी यूजर फ्रेंडली है। ब्राउसर तेज डाउनलोड को स्पोर्ट करता है। डाटा सेविंग से लेकर एड ब्लॉक तक के फीचर्स मिलेंगे।
Telegram- एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है। एप को प्ले स्टोर पर 29 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।
फीचर्स- एप को सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है। मोबाइल और पीसी दोनों ही प्लेटफार्म को स्पोर्ट करता है। अगर प्राइवेसी आपकी पहली पसंद है तो एप शानदार विकल्प है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एप आपकी जानकारी को सरकार से भी साझा नहीं करता है।
Adobe Photoshop Lightroom CC: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 57 एमबी है। इसलिए अच्छा होगा कि एप को वाई-फाई नेटवर्क पर डाउनलोड किया जाए।
फीचर्स- एप में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फोटो की लाइट को आप एप की मदद से अपने मन मुताबिक सेट कर सकते हैं। इसके अलावा फॉग क्लियर करने से लेकर रियल कलर तक के फीचर्स एप में शामिल हैं।
Nord VPN: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 30 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 23 एमबी है।
फीचर्स- एप की मदद से आप एनॉनमस होकर इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। इसके बाद आपके आईपी एड्रेस को कोई भी ट्रेक नहीं कर पाएगा। सुरक्षित नेट सर्व के लिए एप एक अच्छा विकल्प है। हालांकि यहां ध्यान रखना जरूरी है कि एप के फीचर्स पेड हैं।
LastPass Password Manager: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9.3 एमबी है।
फीचर्स- अगर आपके लिए पासवर्ड को याद रखना या फिर मैनेज करना एक मुश्किल काम है, तो ये एप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। एप की मदद से आप अपनी जानकारियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
आपका फेसबुक का पासवर्ड किसी और के पास तो नहीं, इन तरीकों से लगाएं पता
इन 5 लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, कीमत 15,000 रुपये से भी कम
13000 रुपये से कम कीमत में ये 5 स्मार्टफोन हो सकते हैं आपकी पहली पसंद