13000 रुपये से कम कीमत में ये 5 स्मार्टफोन हो सकते हैं आपकी पहली पसंद
13,000 रुपये से कम कीमत में मजबूत बैटरी बैकअप दे रहे हैं ये स्मार्टफोन्स।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अगर आप बजट रेंज में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ये खबर आपके लिए है। हम आपको 13,000 रुपये से कम कीमत में 5 अच्छे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आ सकते हैं आपको पसंद,
Moto G5
भार: 145 ग्राम | डाइमेंशन: 144.3 x 73 x 9.5 एमएम | ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 7 | डिस्प्ले: 5- इंच | रेजोल्यूशन: 1080 x 1920 | सीपीयू: स्नैपड्रैगन 430 | रैम: 2/3जीबी | स्टोरेज: 16/32जीबी | बैटरी: 2800 एमएएच | रियर: 13 मेगापिक्सल | फ्रंट कैमरा: 5 मेगापिक्सल
- कम कीमत में मेटल बॉडी पार्ट मिल रहा है।
- फोम का एचडी डिस्प्ले ज्यादा रियल लगता है।
- मोटो का जी5 स्मार्टफोन कम कीमत में सबसे अच्छे फोन में आता है। हालांकि कंपनी के जी5 और ई5 सीरीज लॉन्च के बाद फोन के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 3जीबी रैम फोन की कीमत 8,225 रुपये(कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर अलग हो सकती है) है।
Moto E4 Plus
भार: 198 ग्राम | डाइमेंशन: 155 x 77.5 x 9.6 एमएम | ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 7.1.1 | डिस्प्ले: 5.5- इंच | रेजोल्यूशन: 720 x 1280 | सीपीयू: मीडियाटेक MT6737 | रैम: 3 जीबी | स्टोरेज: 16/32 जीबी | बैटरी: 5000 एमएएच | रियर: 13 मेगापिक्सल | फ्रंट कैमरा: 5 मेगापिक्सल
- फोन की पहचान इसकी मजबूत बैटरी है।
- फोन का पॉवर आपको निराश कर सकता है।
- फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी मिलता है।
- मोटो ई4 प्लस, मजबूत बैटरी वाला फोन में एक दमदार विकल्प है। फोन को एक बार चार्ज करने पर ये 2 दिनों तक आराम से चलता है। 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 8,335 रुपये है। (कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर अलग हो सकती है)
Nokia 6
भार: 169 ग्राम | डाइमेंशन: 154 x 75.8 x 7.9 एमएम | ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 7.1.1 | डिस्प्ले: 5.5- इंच | रेजोल्यूशन: 1080 x 1920 | सीपीयू: स्नैपड्रैगन 430 | रैम: 3/4 जीबी | स्टोरेज: 32/64 जीबी | बैटरी: 3000 एमएएच | रियर: 16 मेगापिक्सल | फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
- फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया हुआ है।
- फोन धीरे चार्ज होता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
- फोन की बैटरी लाइफ सीमित है।
- फोन में फुल मेट डिजाइन दी हुई है।
- फोन के 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 14,999 रुपये है। (कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर अलग हो सकती है)
Honor 6A
भार: 143 ग्राम | डाइमेंशन: 143.7 x 71 x 8.2 एमएम | ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 7 | डिस्प्ले: 5- इंच | रेजोल्यूशन: 720 x 1280 | सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 | रैम: 2/3 जीबी | स्टोरेज: 16/32 जीबी | बैटरी: 3020 एमएएच | रियर: 13 मेगापिक्सल | फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
- फोन का कैमरा आपको पसंद आ सकता है।
- फोन में अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है।
- 720 डिस्प्ले थोड़ी निराश कर सरका है।
- सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट फीचर नहीं दिया गया है।
- फोन कम कीमत में एक संतुलित परफॉर्मेंस देता है। कम कीमत में हॉनर 6ए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 8,000 रुपये से कम कीमत में फोन एक फायदे का सौदा है।
Nokia 5
डाइमेंशन: 149.7 x 72.5 x 8 एमएम | ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 8 | डिस्प्ले: 5- इंच | रेजोल्यूशन: 720 x 1280 | सीपीयू: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 | रैम: 3 जीबी | स्टोरेज: 16 जीबी | बैटरी: 3000 एमएएच | रियर: 13 मेगापिक्सल | फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
- फोन में प्रीमियम मेटल डिजाइन दिया गया है।
- फोन देखने में खूबसूरत लगता है।
- फोन में फिंगरप्रिंट स्नैकर भी दिया हुआ है।
- हालांकि फोन उतना पॉवरफुल नहीं है, जितना की लॉन्च के वक्त उम्मीद की जा रही थी। फोन की कीमत 11,148 रुपये है।
यह भी पढ़ें:
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।