Move to Jagran APP

Xiaomi Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro 22,999 रु की शुरुआती कीमत में भारत में हुए लॉन्च

Mi TV के अलावा Xiaomi ने Mi Soundbar को भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 4,999 रुपये है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 12:13 PM (IST)
Xiaomi Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro 22,999 रु की शुरुआती कीमत में भारत में हुए लॉन्च
Xiaomi Mi TV 4X Pro और Mi TV 4A Pro 22,999 रु की शुरुआती कीमत में भारत में हुए लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने टीवी सेगमेंट को बढ़ाने के लिए Mi TV 4X Pro 55 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल लॉन्च किया है। यह दोनों टीवी Amlogic 960X प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही यह एंड्रॉइड टीवी हैं जो शाओमी पैचवॉल इंटरफेस के साथ आता है। Mi TV के अलावा Xiaomi ने Mi Soundbar को भी पेश किया गया है। इस पोस्ट में हम आपको दोनों टीवी के फीचर्स से लेकर कीमत तक हर डिटेल बता रहे हैं।

loksabha election banner

Mi TV 4X Pro (55 इंच) और Mi TV 4A Pro (43 इंच) की कीमत और उपलब्धता:

Mi TV 4X Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, Mi TV 4A Pro के 43 इंच मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। इस टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह Mi होम स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे 15 जनवरी दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Mi Soundbar की कीमत 4,999 रुपये है। इसकी बिक्री 16 जनवरी से Mi.com और Mi होम स्टोर पर होगी।

Mi TV 4X Pro (55 इंच) और Mi TV 4A Pro (43 इंच) के फीचर्स:

ये दोनों टीवी हाई क्वालिटी साउंड को सपोर्ट करते हैं जिसके लिए इनमें 20 वाट स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इनमें पतले बेजल दिए गए हैं। साथ ही इसे मैटेलिक फिनिश के साथ बनाया गया है। इसे पियानो ब्लैक कहा जा रहा है। इसके साथ ही दोनों ही वेरिएंट ब्लूटूथ रिमोट और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं। इनमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है। इसमें 14 अलग-अलग पार्टनर Hotstar, Hungama, Sony Liv, Voot, Eros Now, Zee5, Hooq और Epic ON आदि शामिल हैं।

Mi TV 4X Pro को 55 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160x3840 है। यह 4K UHD डिस्प्ले के साथ HDR 10 को सपोर्ट करता है। यह टीवी 64-बिट एमलॉजिक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-450 जीपीयू दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन (2.4 गीगाहर्ट्ज/5 गीगाहर्ट्ज), ब्लूटूथ वर्जन 4.2, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एस/पीडीआईएफ पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट दिए गए हैं।

Mi TV 4A Pro में 43 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920x1080 है। यह टीवी 1 जीबी रैम के साथ आता है। साथ ही इसमें 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक सपोर्ट दिय गया है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स Mi TV 4X Pro जैसे ही हैं।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi 6 Pro, Mi A2 समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमतें हुई कम

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए RBI ने मोबाइल वॉलेट्स के लिए बनाए नए नियम

Xiaomi Redmi Note 7 को 48MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ किया लॉन्च, पढ़ें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.