Xiaomi ने 1499 रुपये में लॉन्च किया Mi Pocket Speaker 2, Google के स्पीकर्स से होगा मुकाबला
Mi Pocket Speaker 2 काफी छोटे साइज का स्पीकर है, जिसे आप आसानी से अपने साथ लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। शाओमी ने अपने ऑडियो प्रोडेक्ट में एक और इजाफा करते हुए Mi Pocket Speaker 2 को लॉन्च कर दिया है। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि स्पीकर साइज में काफी छोटा, इसे आप आसानी से अपने साथ लेकर यात्रा कर सकते है। डिवाइस में 5 वॉट का स्पीकर और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फीचर्स दिए गए है। कंपनी के दावे के मुताबिक डिवाइस 7 घंटे की बैटरी बैकअप देता है। यानी आप इस स्पीकर पर लगातार 7 घंटों तक गाने सुनने का मजा उठा सकते हैं।
कीमत और वैरियंट
Mi Pocket Speaker 2 की कीमत है 1,499 रुपये। डिवाइस एक्सक्लूसिव रूप से mi.com पर उपलब्ध है। डिवाइस को आप काले और सफेद रंग में खरीद सकते हैं।
फीचर्स
Mi Pocket Speaker 2 ब्लूटूथ 4.1 के साथ 10 मीटर तक की रेंज को कवर करता है। बात करें इसकी बैकअप की तो इसमें 1200 एमएएच की बैटरी लगी है। डिवाइस में 5वोल्ट/1 एम्पेयर (5वॉट) का यूएसबी पावर इनपुट दिया गया है। स्पीकर की बॉडी पॉलीकार्बोनेट और एबीस मैटेरियल से बनाई गई है। डिवाइस का ऊपर का हिस्सा एल्युमिनियम एलॉय का बना है। इसके सामने की ओर इन-बिल्ट माइक्रोफोन, एलईडी स्टेटस इंडिकेटर और कॉलिंग के समय म्यूज़िक बंद करने का ऑप्शन दिया हुआ है।
गूगल के इन स्पीकर्स से होगा मुकाबला
अमेजन इको स्पॉट
डिवाइस में 2.5 इंच का डिस्प्ले है। कंपनी के मुताबिक इको स्पॉट में इको डॉट से बेहतर स्पीकर हैं। इको डॉट इको लाइनअप का सबसे छोटा स्पीकर है। अमेजन इको स्पॉट इको से छोटा है। यह वॉल्यूम कंट्रोल्स के साथ चार माइक ऐरे के साथ आता है। डिवाइस में 1.4 इंच का सिंगल स्पीकर, 2.5 इंच डिस्प्ले, कैलेंडर अपडेट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। गैजेट में फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग भी की जा सकती है। डिवाइस में वीडियोज प्ले की जा सकती हैं। इसमें कई चैनल्स को आप देख सकते हैं।
अमेजन इको डॉट
स्पीकर को आप आवाज से कंट्रोल कर सकते है। डिवाइस को आप Alexa से कनेक्ट कर सकते हैं, जो कि एक क्लाउड बेस्ड वॉयस सर्विस है जिससे म्यूजिक प्ले करने से लेकर फोन कॉल, मौसम और खबरों की जानकारी तक की सुविधा का आप फायदा उठा सकते हैं। डिवाइस में आप अलार्म सेट करने से लेकर घरेलु डिवाइस को कंट्रोल कर सकत हैं। इको डॉट में बिल्ड इन स्पीकर है। डिवाइस को आप एक्सटर्नल स्पीकर्स या हेडफोन से भी जोड़ सकते हैं। डिवाइस में आप अमेजन प्राइम म्यूजिक और सावन जेसी सर्विस से गाना सुन सकते हैं।
गूगल मिनी
डिवाइस में गाना, सावन और गूगल प्ले म्यूजिक जैसे एप्स प्री इस्टॉल्ड हैं। इन एप्स का 31 अक्टूबर 2018 तक का आपको सब्सक्रिप्शन मिलेगा। डिवाइस में वॉयस रिक्गनिशन फीचर दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.1 या उससे ज्यादा ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पोर्ट करता है। डिवाइस पॉवर के लिए 5V की जरूरत होती है। इसका भार 173 ग्राम है। कंपनी की तरफ से डिवाइस पर 1 साल की वारंटी दी गई है। आप Ok Google कह कह डिवाइस से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। डिवाइस आपको मैप, मौसम से लेकर ट्रैफिक तक की जानकारी देता है। डिवाइस की मदद से आप अपने यात्रा संबंधी जानकारी पा सकेंगे। डिवाइस आपके फोन को भी खोजने में मदद करता है।
यह भी
10000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं, फेस अनलॉक फीचर वाले ये 5 स्मार्टफोन
International yoga day: इन 5 एप्स की मदद से फ्री में सीखें 500 से भी ज्यादा योग आसान
देश के हर कोने में PCO की तरह खुलेंगे डाटा सेंटर्स, सस्ते दरों में ले सकेंगे इंटरनेट का आनंद